फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   PM Care will fulfill the dreams of orphan children

पीएम केयर करेगा अनाथ बच्चों के सपने साकार

Tue, 31 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
PM Care will fulfill the dreams of orphan children
कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में प्रधान मंत्री का लाइव संबोधन सुनते राज्यमंत्री कपिलदेव। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। कोरोना में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के सपनों को पीएम केयर फार चिल्ड्रन स्कीम पूरा करेगी। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं डीएम चंद्रभूषण सिंह ने जिले के आठ लाभार्थी बच्चों को पोस्ट आफिस बैंक की पासबुक, आयुष्मान कार्ड, स्नेह पत्र तथा प्रधानमंत्री द्वारा हस्ताक्षरित बच्चों के नाम उनका संदेश भेंट किया।
विज्ञापन

एनआईसी के माध्यम से सभी बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुना। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के सपनों को पीएम केयर फार चिल्ड्रन स्कीम पूरा करेगी। बच्चों एवं उनके परिजनों को संबोधित करते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि बच्चें कभी भी अपने आपको अकेला न समझें। उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, संरक्षण के लिए मॉ भारती उनके साथ है। प्रत्येक बच्चे के बैंक खाते में 20 हजार रुपये की स्कॉलरशिप भी हस्तांतरित की गई। साथ ही उन्हें पांच लाख तक इलाज के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य कार्ड प्रदान किया गया।
विज्ञापन

माता-पिता को खोने वाले बच्चों के संरक्षण के लिए दस लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी गई है। 18 वर्ष से 23 वर्ष की आयु तक उन्हें प्रतिमाह इसका ब्याज उनके खर्चों के लिए उनके बचत खाते में प्राप्त होता रहेगा। 23 वर्ष की आयु पूरा करने पर सम्पूर्ण धनराशि उनके खाते में पहुंच जाएगी। उच्च शिक्षा के लिए उन्हें एजूकेशन लोन भी प्राप्त होगा, जिसके ब्याज का भुगतान पीएम केयर्स फंड से किया जाएगा। बच्चों के मानसिक विकास के लिए संवाद हेल्पलाइन शुरू किया गया है, जिसके अंतर्गत वे फोन करके मनोवैज्ञानिक समस्याओं का हल पा सकेंगे। सजीव प्रसारण के बाद राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं डीएम चंद्रभूषण सिंह ने जिले के आठ लाभार्थी बच्चों को पोस्ट आफिस बैंक की पासबुक, आयुष्मान कार्ड, स्नेह पत्र तथा प्रधानमंत्री द्वारा हस्ताक्षरित बच्चों के नाम उनका संदेश भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त अजय कुमार तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश गौतम, बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव कुमार, पिंकी रानी, रीना देवी, अध्यक्ष बीना शर्मा, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य मंजू शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी, विधि परिवीक्षा अधिकारी हेमलता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed