फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Outpost in-charge's WhatsApp account hacked, asking for money by telling relatives sick

Muzaffarnagar News: चौकी प्रभारी का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, रिश्तेदार बीमार बताकर मांगे रुपये

Wed, 08 Feb 2023 08:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:35 PM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge's WhatsApp account hacked, asking for money by telling relatives sick
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। साइबर अपराधी ने शहर कोतवाली में तैनात रामलीला टीला चौकी प्रभारी का व्हाटसएप अकाउंट हैक कर लिया । चौकी प्रभारी के परिचितों को व्हाटसएप पर रिश्तेदार को बीमार बताने का मेसेज भेजकर रुपये की मांग की। गनीमत रही कि किसी ने कोई पैसा जमा नहीं किया।
रामलीला टीला चौकी प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि चार दिन पहले किसी अज्ञात हैकर ने उनका व्हाटसएप अकाउंट हैक कर लिया। इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मंगलवार को उनके पास परिचित गौरव मुंडे की उनके मोबाइल पर काॅल आई और कहने लगा कि साहब, मेरे पास देने के लिए ज्यादा पैसे तो नहीं है लेकिन फिलहाल वह दस हजार रुपये अभी कुछ देर में उनके खाते में जमा करा देगा। यह सुनकर अचंभा हुआ कि उन्होंने तो उससे कोई पैसा नहीं मांगा तो गौरव ऐसा क्यों कह रहा है। पूछने पर गौरव ने पूरी बात बताई। जानकारी दी कि उनके व्हाटसएप से मेसेज आया था कि उनका रिश्तेदार दिल्ली अस्पताल में भर्ती है और उन्हें तुरंत पैसे की जरूरत है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने बताया कि उन्होंने इसके बाद अपना मोबाइल देखा तो पाया कि मोबाइल से काफी नंबर भी गायब थे। तभी इस बारे में साइबर सेल को सूचना दी गई। तब शाम तक नंबर भी वापस आ गए। उन्होंने अपने व्हाटसएप पर भेजे मेसेज को धोखा बताते हुए सभी परिचितों को भी इस बारे में बताया। साइबर सेल उनके प्रार्थना पत्र पर जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ ने की धोखे से बचने की अपील
मुजफ्फरनगर।
एआरटीओ ने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने के नाम पर धोखाधडी से बचने की अपील की है। एआरटीओ विश्वजीत प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत वेबसाइट का ही इस कार्य के लिए प्रयोग करे। उन्होंने बताया कि कुछ निजी साइटों पर भी यह कार्य किया जा रहा है। जो आन लाइन नहीं होती। जिस कारण वाहन का चालान भी हो सकता है। इसलिए सरकारी वैवसाइट पर ही कार्य कराएं।
-
पंकज ऐरन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed