फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Non-bailable warrant of Inspectors, notice to ADM, SP City

दरोगाओं के गैर जमानती वारंट, एडीएम, एसपी सिटी को नोटिस

Fri, 09 Sep 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant of Inspectors, notice to ADM, SP City
दरोगाओं के गैर जमानती वारंट, एडीएम, एसपी सिटी को नोटिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महमूदनगर में 19 साल पहले पुलिस पर हुए जानलेवा हमले में लचर पैरवी पर अदालत ने नाराजगी जताई है। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-13 के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने गवाह दो दरोगाओं के गैर जमानती वारंट जारी किए, जबकि तत्कालीन एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी के समन जारी किए गए हैं। इस प्रकरण की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी।
सिविल लाइन क्षेत्र के महमूदनगर में 14 फरवरी 2003 की सुबह पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया था। हमले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक नगर अरुण गुप्ता और सीओ दिनेश कुमार सिंह घायल हो गए थे। पुलिस ने अब्बास, इस्लाम, नजमू समेत अन्य लोगों को नामजद और अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया। अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई। प्रकरण की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-13 के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह की कोर्ट में चल रही है। प्रकरण की पैरवी सीबीसीआईडी कर रही है। पिछले दस साल में गवाही की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गवाह नहीं पहुंचे, जिस पर अदालत ने नाराजगी जताई है। अदालत ने पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक और सीबीसीआईडी को पत्र लिखने के आदेश दिए। प्रकरण के साक्षी उपनिरीक्षक आरडी सिंह और डीसी मिश्रा गैर जमानती वारंट जारी किए गए। तत्कालीन अपर जिलाधिकारी प्रशासन चंद्रपाल सिंह और एसपी सिटी अरुण गुप्ता को समन जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
सिविल लाइन क्षेत्र के महमूदनगर में 14 फरवरी 2003 की सुबह दो पक्षों के झगड़े के बाद एक पक्ष के मकान में आग लगा दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ ने एक राय होकर पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। तत्कालीन एसएसपी, सीडीओ, एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी मौके पर पहुंचे थे। सीबीसीआईडी ने इस मामले की जांच की थी। 2009 से सीबीसीआईडी की लचर पैरवी के चलते अभी तक साक्ष्य की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed