{"_id":"6322213c0d7b72484870d1b5","slug":"no-entry-of-vehicles-in-the-city-from-whalna-chowk-during-agniveer-recruitment-muzaffarnagar-news-mrt60523071","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती के दौरान वहलना चौक से शहर में वाहनों की एंट्री नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती के दौरान वहलना चौक से शहर में वाहनों की एंट्री नहीं
विज्ञापन
आईटीआई में की जाएगी अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एडीजी राजीव सभरवार, एसएसपी विनीत जायसवाल और कर्नल सोमेश जैसवाल ने भर्ती स्थल का निरीक्षण किया। उधर, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने भी कलक्ट्रेट सभागार में तैयारियों की समीक्षा की। भर्ती के दौरान वहलना चौक से रुड़की रोड पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था आईटीआई में की जाएगी।
बुधवार को अधिकारियों ने भर्ती स्थल नुमाइश कैंप, स्टेडियम, आईटीआई कॉलेज आदि जगह की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधीनस्थ अधिकारियों को तैयारियां जल्द पूर्ण करने के दिशा निर्देश दिए। एसएसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एडीजी व भर्ती के प्रभारी सेना के कर्नल ने भी निरीक्षण किया है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार सिंह, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार, सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह मौजूद रहे।
उधर, एडीएम प्रशासन ने कलक्ट्रेट में व्यवस्थाओं की समीक्षा की। विद्युत विभाग को लाइट व्यवस्था, नगर पालिका को भर्ती परिसर में साफ-सफाई रखने एवं समय समय पर कूड़ा उठाने के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका मुजफ्फरनगर, विकास प्राधिकरण एवं विद्युत विभाग के समन्वय से उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
वहलना चौक से भारी वाहनों, ट्रक इत्यादि के शहर के भीतर प्रवेश पर रोक रहेगी। अभ्यर्थियों के रुकने हेतु मेरठ-दिल्ली रोड पर राजकीय आईटीआई को चिन्हित किया गया है, जहां पर अभ्यर्थियों को ठहराया जाएगा। सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से युवाओं के भोजन-पानी की व्यवस्था भी यहीं कराई जाएगी।
निजी वाहनों से आने वालों के लिए पार्किंग की व्यवस्था
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि भर्ती में जो युवा अपने दुपहिया वाहन से आएंगे उनके लिए जिलाधिकारी आवास के सामने से सुजडू चुंगी रोड तक एक तरफ पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। यहां से युवाओं को भर्ती स्थल तक पहुंचने में आसानी होगी।