{"_id":"6aec9afdfd2f64091502ac1a","slug":"muzaffarnagar-no-entry-for-vehicles-on-bhagat-singh-road-e-rickshaws-to-turn-back-from-the-fire-station-2026-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: भगत सिंह रोड पर वाहनों की नो एंट्री, फायर स्टेशन से लौटेंगी ई-रिक्शा; ये रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: भगत सिंह रोड पर वाहनों की नो एंट्री, फायर स्टेशन से लौटेंगी ई-रिक्शा; ये रहेगा रूट डायवर्जन
Thu, 05 Nov 2026 08:34 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 05 Nov 2026 08:34 PM IST
सार
दिवाली समेत अन्य त्योहारों को देखते हुए शिव चौक की ओर जाने वाले कई मार्गों पर यातायात में परिवर्तन किया गया है। 11 नवंबर तक सुबह आठ से रात 10 बजे तक व्यवस्था प्रभावी रहेगी। कई जगह वन वे किया गया है।
विज्ञापन
दुकान पर बर्तन खरीदती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धनतेरस, दिवाली और भैयादूज पर जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। प्रमुख बाजारों और शिव चौक की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था 11 नवंबर तक सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
हनुमान चौक से भगत सिंह रोड होते हुए शिव चौक की ओर चार पहिया वाहनों और ई-रिक्शा के प्रवेश पर रोक रहेगी। प्रकाश चौक से शिव चौक की ओर जाने वाली ई-रिक्शा फायर सर्विस स्टेशन तक ही जा सकेंगी और वहीं से वापस यू-टर्न लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे ने बताया कि मालवीय चौक से शिव चौक की ओर जाने वाले वाहन चर्च रोड के सामने से फायर स्टेशन, मूलचंद स्वीट्स और आलू मंडी के सामने से होते हुए मीनाक्षी चौक की ओर जा सकेंगे।
इस मार्ग पर ई-रिक्शा केवल फायर स्टेशन तक ही संचालित होंगी। नगर पालिका परिषद गेट से शिव चौक की ओर रिक्शा का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मीनाक्षी चौक, लोहा मंडी कट से शिव चौक की ओर भी पहले की तरह ई-रिक्शा नहीं जा सकेंगी। जबकि नावल्टी चौक से शिव चौक की ओर ई-रिक्शा का संचालन भी प्रतिबंधित रहेगा।
शहर में यहां बनाई गई वन-वे व्यवस्था
चर्च रोड-जिला परिषद मार्किट के सामने से फायर स्टेशन से झांसी की रानी से नगर पालिका से चर्च रोड मार्ग पर वन-वे यातायात का संचालन होगा। जिला परिषद मार्किट के सामने से सभी प्रकार के वाहनों का चर्च रोड पर प्रवेश वर्जित रहेगा।

इन रास्तों पर नहीं चलेंगी ई-रिक्शा
यातायात प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शहर के मीनाक्षी चौक, लोहा मंडी, भगत सिंह रोड़, नावल्टी चौक, झांसी की रानी से शिव चौक की ओर ई-रिक्शा पर प्रतिबंध रहेगा। चेकिंग के लिए यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
ये भी देखें...
धनतेरस पर बाजार तैयार: वाहनों की होगी डिलीवरी, हल्के गहनों की बढ़ी डिमांड; जान लें खरीदारी का शुभ मुहूर्त