{"_id":"61a4dc18926b1554c60f66c9","slug":"muzaffarnagar-news-congress-workers-burnt-effigy-of-rajya-sabha-mp-sudhanshu-trivedi-and-demanded-his-dismissed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश: राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का फूंका पुतला, सरकार से बर्खास्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश: राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का फूंका पुतला, सरकार से बर्खास्त करने की मांग
Mon, 29 Nov 2021 07:26 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 29 Nov 2021 07:26 PM IST
सार
कांग्रेस पदाधिकारियों का आरोप है कि राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी द्वारा एक चैनल डिबेट पर में वीरांगना फूलन देवी का घोर अपमान किया गया। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और उन्होंने सांसद सुधांशु त्रिवेदी का पुतला फूंका।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला फूंका।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने कहा कि चार दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने एक चैनल डिबेट पर वीरांगना फूलन देवी का घोर अपमान किया, जिससे कश्यप निषाद समाज पूरी तरह गुस्से में है।
विज्ञापन
समाज की तरफ से मांग की गई है कि प्रधानमंत्री इस घटना पर स्वयं संज्ञान लेकर सुधांशु त्रिवेदी को राज्यसभा से बर्खास्त कर जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी सुधांशु त्रिवेदी को बर्खास्त नहीं करती है तो यह उनके प्रवक्ता की नहीं, भाजपा की मानसिकता मानी जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रहीं ये तस्वीरें: आंखों के सामने जिंदा जल गईं मासूम बेटियां, खौफनाक मंजर देख बेहोश हुईं दोनों मां, सदमे में परिवार
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह कश्यप निषाद समाज का अपमान ही नहीं पूरी नारी शक्ति का अपमान है, क्योंकि फूलन देवी ने अपने ऊपर हुए अत्याचारों का बदला लिया और वह विश्व की चौथे नंबर की आयरन लेडी कहलाई गई। पुतला दहन करने वालों में समाज के काफी लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: UPTET Paper Leaked : शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी, तीन आरोपी दबोचे