{"_id":"61b32167a6046b5f637a76da","slug":"muzaffarnagar-news-aap-leader-sanjay-singh-raised-the-incident-of-molestation-of-girl-students-in-the-rajya-sabha-and-the-police-have-prepared-a-map-of-the-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आप नेता ने राज्यसभा में उठाया छेड़छाड़ का ये मामला, पुलिस ने तैयार किया घटनास्थल का नक्शा, शर्मनाक थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आप नेता ने राज्यसभा में उठाया छेड़छाड़ का ये मामला, पुलिस ने तैयार किया घटनास्थल का नक्शा, शर्मनाक थी वारदात
Fri, 10 Dec 2021 03:15 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 10 Dec 2021 03:15 PM IST
सार
आप नेता व राज्यसभा सांसद ने शुक्रवार को राज्यसभा में छेड़छाड़ का मामला उठाया। उन्होंने मुजफ्फरनगर में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने की मांग की है।
विज्ञापन
आप नेता ने राज्यसभा में उठाया छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला।
- फोटो : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में 17 छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले को आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में उठाया है। उन्होंने इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने की मांग की है।
विज्ञापन
पुरकाजी स्थित स्कूल में छात्राओं के साथ संचालकों द्वारा छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। पुलिस की माने तो पीड़ित छात्राओं ने थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार कोर्ट में बयान दिए हैं। पुलिस ने घटना स्थल का नक्शा भी तैयार किया है।
विज्ञापन
कई दिनों से चर्चाओं में रहने वाला यह मामला जब जगजाहिर हुआ तो स्कूल संचालकों की बड़ी फजीहत हुई। पुलिस का भी सिरदर्द बढ़ गया था। एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। पुरकाजी थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया। सीओ सदर कृष्ण कुमार विश्नोई ने गंभीरता से जांच कराई, जिसका नतीजा यह रहा कि दोनों आरोपी स्कूल संचालक गिरफ्तार कर लिए गए। बावजूद इसके, मामला यहीं पर खत्म नहीं होता। पुलिस ने दो पीड़ित छात्राओं का मेडिकल भी कराया। दोनों छात्राओं के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। दोनों ने पुरकाजी थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार कोर्ट में बयान दिया है। बयानों को आधार बनाकर पुलिस ने अपनी कार्रवाई को मजबूती के लिए अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। मामले में पुलिस कोई भी कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कंचन की मोहब्बत: झूठा निकला रोहित का प्यार, शादी करना चाहती थी... पर मार डाला, खौफनाक है पूरी वारदात
पुरकाजी थाना प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि दोनों छात्राओं के कोर्ट में बयान कराए हैं। उन्होंने दर्ज मुकदमे के अनुसार बयान दिए हैं। पुलिस ने कार्रवाई को मजबूती देने के लिए घटना स्थल का नक्शा भी बनाया है।
यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार