फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lekhpal Association boycotts additional administrative circles; surrenders official records.

Muzaffarnagar News: लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्कों का बहिष्कार, बस्ते जमा कराए

Wed, 23 Sep 2026 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal Association boycotts additional administrative circles; surrenders official records.
मुजफ्फरनगर। लंबित मांगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। संघ के जनपद अध्यक्ष सतेंद्र कुमार और मंत्री सियानंद के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शासन और राजस्व परिषद स्तर पर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। लेखापालों की ओर से अतिरिक्त हल्कों के 97 बस्ते अलग-अलग तहसीलों के रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में जमा कराए गए।
विज्ञापन




संघ की ओर से मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि राजस्व प्रशासन की आधारशिला होते हुए निरंतर बढ़ते कार्यभार, संसाधनों के अभाव, लंबित पदोन्नति सहित लेखपाल अनेक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। बताया कि सदर तहसील में कुल 42, जानसठ में 28 और तहसील बुढ़ाना में 14 रिक्त क्षेत्र हैं, जबकि खतौली तहसील में 13 रिक्त क्षेत्र हैं। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि अंतर मंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाए।
विज्ञापन




मांग की कि चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची जारी करने और नवनियुक्त लेखपालों के प्रशिक्षण परीक्षा परिणाम और प्रमाणपत्र जल्द उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन में स्टेशनरी भत्ता 100 से बढ़ाकर 500, वाहन भत्ता 1500 और विशेष भत्ता 100 से बढ़ाकर एक हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




भूलेख कार्यालयों में संबद्ध लेखपालों को मूल कार्य के लिए अवमुक्त करने और ग्राम सचिवालयों में रोस्टर लागू करने से पहले आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।



इसके अलावा लेखपाल संवर्ग को तकनीकी पद घोषित करने, लैपटॉप-मोबाइल उपलब्ध कराने, लेवल-5 वेतनमान देने और वेतन विसंगति दूर करने की मांग की गई। सदर तहसील अध्यक्ष संजीव मलिक, मंत्री राहुल शर्मा शामिल रहे।

लेखपाल संघ की और से की गई मांगो से शासन को अवगत कराया गया। उनकी ओर से अतिरिक्त हलकों के बस्ते रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में जमा कराए गए हैं। कार्य प्रभावित न हो इसलिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। आशा है कि लेखपाल ही अतिरिक्त हलकों का कार्य संभाल लेंगे। - राधेश्याम गोड, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed