फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंचन की मोहब्बत: झूठा निकला रोहित का प्यार, शादी करना चाहती थी... पर मार डाला, खौफनाक है पूरी वारदात

Thu, 09 Dec 2021 05:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Dec 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Meerut Crime News: Kanchan wanted to marriage with Rohit but murdered by three accused including lover
जांच करती पुलिस और कंचन का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

कंचन शर्मा की तीन महीने पहले रोहित से मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। कंचन रोहित से सच्ची मोहब्बत करने लगी और रोहित से ही शादी करने की बात कही। लेकिन रोहित शादी करने से पीछे हट रहा था। इसके बाद कंचन ने शादी का दवाब बनाया तो रोहित शादी करने से आनाकानी करने लगा। फिर भी कंचन शादी करने की जिद पर अड़ी रही। एक दिन कंचन शादी करने के लिए रोहित के पास आ गई और रोहित उसे कार में बैठाकर जंगल में ले गया, जहां उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कंचन की हत्या कर डाली। 



ये है मामला
मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के सैफपुर कर्मचंदपुर गांव की युवती कंचन शर्मा (22) पुत्री हरिशंकर शर्मा छह दिसंबर को घर से गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। बेटी के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। वहीं पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए हस्तिनापुर कस्बा निवासी परचून दुकानदार रोहित व उसके दो दोस्त सौरभ और राहुल को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों ने पूछताछ में कंचन की हत्या कर भीमकुंड गंगा पुल से फेंकना स्वीकार किया है। 

Meerut Crime News: Kanchan wanted to marriage with Rohit but murdered by three accused including lover
शव तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि कंचन अपने प्रेमी रोहित से शादी करना चाहती थी लेकिन उसे प्यार में धोखा मिला है। वहीं बुधवार को दिनभर पुलिस व पीएसी ने हस्तिनापुर स्थित भीमकुंड गंगा में सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवती का शव बरामद नहीं हो सका।

Meerut Crime News: Kanchan wanted to marriage with Rohit but murdered by three accused including lover
शव तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक रोहित ने बताया कि कंचन शादी करने का दबाव बना रही थी, जिसके चलते उसने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर डाली। हालांकि शुरुआती पूछताछ में तीनों आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे। कभी शव को जलाने तो कभी खेत में गाड़ने की बात कहते रहे। लेकिन पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो तीनों ने हत्या का पूरा राज उगल दिया। इसके बाद पुलिस और पीएसी की टीम ने नदी में शव की तलाश की। दिनभर गोताखोर लगे रहे, लेकिन शव नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Crime News: Kanchan wanted to marriage with Rohit but murdered by three accused including lover
शव तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कंचन करती थी प्यार, रोहित दे रहा था धोखा
कंचन बीए की छात्रा थी और कंप्यूटर कोचिंग के लिये रोजाना हस्तिनापुर कस्बे में आती थी। तीन महीने पहले उसकी मुलाकात रोहित से हुई। रोहित की परचून की दुकान से वह सामान खरीदती थी। इसी बीच दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। कंचन ने रोहित को 25 हजार रुपये की शॉपिंग भी कराई थी। कंचन रोहित के प्यार में थी, जबकि रोहित उसे धोखा दे रहा था। 

विज्ञापन
Meerut Crime News: Kanchan wanted to marriage with Rohit but murdered by three accused including lover
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक युवती ने रोहित को मंगलवार को कॉल कर कहा था कि मैं आ रही हूं, मुझसे शादी करनी ही होगी। मंगलवार शाम को वह रोहित के पास पहुंची। रोहित उसे कार में बैठाकर बहाने से जंगल में ले गया, जहां उसके दोस्त पहले से मौजूद थे। यहां रोहित ने कंचन की गला घोंटकर हत्या कर दी और नदी में शव फेंक दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed