फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: A crook has surrendered in police station and that said will not crime in future

Muzaffarnagar : योगी जी... मुझे माफ करना, गलती म्हारे से हो गई, बदमाश ने थाने में किया सरेंडर

Wed, 15 Mar 2023 05:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 Mar 2023 05:53 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : योगी जी... मुझे माफ करना, गलती म्हारे से हो गई लिखी तख्ती गले में डालकर बदमाश थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: A crook has surrendered in police station and that said will not crime in future
आरोपी ने थाने में सरेंडर किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस मुठभेड़ के बाद फरार हुआ बदमाश बुधवार को मंसूरपुर थाने में गले में तख्ती डालकर पहुंचा। थाना प्रभारी के सामने कहा कि गलती हो गई, अब आगे से अपराध नहीं करूंगा। गले में लटकाई तख्ती पर आरोपी ने लिखा था... योगी जी मुझे माफ करना, गलती म्हारे से हो गई।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार की शाम गांव जोहरा रोड पर मंसूरपुर पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई थी। पुलिस ने अजय और वंश नाम के बदमाश को गिरफ्तार कर लिया था। उनके कब्जे से लूट की बाइक भी बरामद की गई थी, जबकि एक बदमाश फरार हो गया था। फरार बदमाश थाना शाहपुर के गांव गोयला निवासी अंकुर उर्फ राजा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सरिया लूट मामला: यूट्यूबर फरमानी नाज बोलीं-पिता-भाई चोर नहीं, मीडिया द्वारा फोटो लेने पर भड़कीं
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बुधवार को अंकुर अपने परिजनों के साथ गले में तख्ती डालकर मंसूरपुर थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

यह भी पढ़ें: Shamli News: नींव की खोदाई में मिले एक हजार साल पुराने सोने-चांदी के सिक्के, अंकित है मुस्लिम बादशाह का नाम

थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि आरोपी लूट के मामले में शामिल रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद उसका चालान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed