फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shamli News: नींव की खोदाई में मिले एक हजार साल पुराने सोने-चांदी के सिक्के, अंकित है मुस्लिम बादशाह का नाम

Tue, 14 Mar 2023 11:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Mar 2023 11:13 AM IST
विज्ञापन
Shamli: One thousand years old gold silver coins found in excavation, Muslim emperor name is inscribed
खोदाई में मिले सोने-चांदी के सिक्के - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे पर काटी जा रही एक कॉलोनी के प्लाॅट की नींव खोदते समय सोने के सिक्के निकालने की सूचना सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुई तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। लेखपाल ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। प्लाॅट की खोदाई में सोने व चांदी के सिक्के निकलने के बाद सोमवार को राजस्व विभाग की टीम ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान पास में ही स्थित पौराणिक कुएं का भी निरीक्षण किया गया।



कुएं में बने दो आले में एक संगमरमर का पत्थर मिला, जिस पर फारसी भाषा में कुछ लिखा है। वहीं बरामद सिक्कों को करीब एक हजार साल पुराना बताया जा रहा है। यह भी सामने आया कि इन सिक्कों पर मुस्लिम बादशाह का नाम अंकित है। वहीं राजस्व विभाग व पुरातत्व विभाग की टीमों ने इन सिक्कों की जांच पड़ताल की और कुएं में बने आले की भी जांच की। बताया गया कि इस पर संभवत: फारसी भाषा में शायरी लिखी हुई है। फिलहाल टीमें पूरे घटनाक्रम और प्राप्त चीजों की जांच कर रही हैं।

Shamli: One thousand years old gold silver coins found in excavation, Muslim emperor name is inscribed
खोदाई के दौरान मिले सिक्के - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित बिजलीघर के पास प्लाॅटिंग की जा रही है। इसी प्लाॅटिंग में कुछ प्लाॅट एक व्यक्ति के हैं जिनमें एक प्लाॅट में नींव खोदने का काम चल रहा था। बताया गया कि एक सप्ताह पूर्व दो मजदूर नींव खोदने में लगे थे।

सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज के अनुसार नींव में मिली हांडी में सोने-चांदी के सिक्के मिले। जिसे कुछ सिक्के मजदूरों ने आपस में बांट लिए जबकि बाकी सिक्के प्लाॅट स्वामी को दे दिए। इसके बाद प्लाॅट स्वामी ने खोदाई का कार्य बंद कर कर नींव को मिट्टी से ढकवा दिया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उच्चाधिकारियों में हड़कंप मच गया।

Shamli: One thousand years old gold silver coins found in excavation, Muslim emperor name is inscribed
खोदाई के दौरान मिले सिक्के - फोटो : अमर उजाला

नींव की खोदाई के दौरान सोने और चांदी के सिक्के मिलने के बाद विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। सोमवार को राजस्व विभाग से लेखपाल अश्वनी कुमार, अंकुर कुमार और मीनाक्षी देवी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र का निरीक्षण किया।

इस दौरान कुछ दूरी पर स्थित पौराणिक कुएं के भीतर दो आले बने हुए मिले, जिसमें एक आले में संगमरमर के पत्थर पर कुछ लिखा हुआ था। मौके पर पत्थर का फोटो खिंचवा कर उर्दू पढ़ने वाले लोगों से पढ़वाने का प्रयास किया गया, लेकिन लोगों का कहना था कि संभवत यह फारसी भाषा में लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli: One thousand years old gold silver coins found in excavation, Muslim emperor name is inscribed
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद मोहल्ला कस्सावान स्थित मस्जिद में रहने वाले मौलाना अब्दुल्ला ने कुएं में लगे पत्थर पर लिखी भाषा को फारसी में बताया। उन्होंने बताया कि इस पर फारसी भाषा में शायरी लिखी है। जिस पर मौलाना फतेह मोहम्मद साहब का नाम लिखा है। 915 साफ-साफ दिख रहा है, लेकिन उससे पहले का शब्द स्पष्ट नहीं है। लेखपाल अश्वनी कुमार ने बताया कि फिलहाल मौके के फोटो खींचे गए हैं। जो अधिकारियों को भेजे जा रहे हैं। आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार की जाएगी।

विज्ञापन
Shamli: One thousand years old gold silver coins found in excavation, Muslim emperor name is inscribed
कुएं में बना मिला आला - फोटो : अमर उजाला

सिक्कों पर छापा आमिर मुस्लिम बादशाह का नाम
सिक्कों के फोटो वायरल होने पर लोगों द्वारा गूगल स्कैनर के माध्यम से सिक्के को जूम कर जब इसकी डिटेल निकाली गई, तो मालूम पड़ता है कि यह सिक्के लगभग 1000 साल से भी ज्यादा पुराने हैं। सिक्के यूसुफ बिन तश्फीन नाम के अरब बादशाह के समय के हैं। जिसे अमीर उल मुसलमीन के नाम से भी जाना जाता था।

अल्मोराविद राजवंश मोरक्को में केंद्रित एक शाही बर्बर मुस्लिम राजवंश था। इन्होंने 11 वीं शताब्दी में एक साम्राज्य की स्थापना की। जो पश्चिमी मगरेब और अल-अंडलस तक फैला हुआ था। अब्दल्लाह इब्न यासीन द्वारा स्थापित, अल्मोराविद राजधानी मराकेश शहर था, जो 1062 में स्थापित एक सत्तारूढ़ घर था। राजवंश सहारा के नामांकित बर्बर जनजातियों, लमातुना और गुडाला, द्ररा, नाइजर के बीच के क्षेत्र को पार करते हुए, सेनेगल नदियों तक थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed