फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Fight between supporters of SP and AIMIM, four injured, heads broken for putting up posters

Muzaffarnagar: सपा और एआईएमआईएम के समर्थकों में मारपीट, चार घायल, पोस्टर लगाने पर फूटे सिर

Mon, 11 Nov 2024 08:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 11 Nov 2024 08:45 PM IST
सार

सपा समर्थक के घर की दीवार पर पोस्टर लगाने पर मामला गर्म हो गया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस से शिकायत की गई है। मामले की जांच शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Fight between supporters of SP and AIMIM, four injured, heads broken for putting up posters
घायल मुर्तजा और उसका बेटा कादिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपा के गादला गांव में मकान पर प्रत्याशी के पोस्टर लगाने को लेकर सपा और एआईएमआईएम के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गादला में साजिद और मुर्तजा के मकान बराबर-बराबर में है। एक सपा का तो दूसरा एआईएमआईएम  का समर्थक है। मुर्तजा का आरोप है कि सोमवार को उसके घर पर सपा प्रत्याशी का कार्यक्रम था। रात में साजिद पक्ष के युवकों ने उसके घर पर एआईएमआईएम प्रत्याशी के प्रचार पोस्टर लगा दिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरा पक्ष साजिद का कहना है कि मुर्तजा के घर पर किसी शरारती तत्व ने चुनाव प्रचार के पोस्टर लगाए। वह बेवजह उन पर शक कर रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले गलीगलौज और उसके बाद मारपीट हो गई। दोनों ओर से सईम व कादिर सहित चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।  पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed