फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Motorcyclist killed after being hit by truck; companion injured.

Muzaffarnagar News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Sat, 10 Oct 2026 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed after being hit by truck; companion injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सावेज की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मेरठ चिकित्सालय रेफर किया गया।
गांव जौला का रहने वाला सावेज अपने साथी अनस के साथ शुक्रवार रात बाइक पर सवार होकर मेरठ से अपने गांव लौट रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर विज्ञाना गांव के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। इस घटना में वे दोनों बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस घटना में सावेज की मौके पर मौत हो गई। अनस गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती करवाया, जहां सावेज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर अवस्था में अनस को मेरठ चिकित्सालय में रेफर किया गया है। सावेज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से मृतक के परिवार में शोक छाया है। इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed