फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister Anil met CM, demanded withdrawal of 263 cases

Muzaffarnagar News: सीएम से मिले मंत्री अनिल, 263 केस वापसी की मांग

Wed, 19 Mar 2025 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Minister Anil met CM, demanded withdrawal of 263 cases
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एससी-एसटी एक्ट में संशोधन पर कोर्ट के फैसले के विरोध में सात साल पहले हुए हंगामे और उपद्रव के प्रदेश में 263 मुकदमे दर्ज हुए थे। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर मुकदमे वापस लेने की मांग रखी।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। दो अप्रैल 2018 को जन आंदोलन के दौरान अनुसूचित जाति के युवाओं पर दर्ज मुकदमों का प्रकरण रखा गया। सबसे ज्यादा 100 मुकदमे मेरठ में दर्ज किए गए थे। हापुड़ में 58 और मुजफ्फरनगर में 43 मुकदमे दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है और वर्तमान में अदालतों में इन मुकदमों का ट्रायल चल रहा है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जन आंदोलन से पश्चिम के जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे। उन्होंने बताया कि बातचीत सकारात्मक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed