फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur by-election: Kadir Rana angry over seizing of car in Morna, altercation and ruckus with policemen

मीरापुर उपचुनाव: गाड़ी सीज करने पर भड़के कादिर राना बोले, बुलाओ किसे बुलाना है अैर फांसी दे दो मुझे

Tue, 12 Nov 2024 10:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 12 Nov 2024 10:05 PM IST
सार

पुलिस का कहना था कि गाड़ी पर स्वीकृति से अधिक आकार का झंडा लगा रखा था। वहीं कादिर राना ने कहा कि सपा के लोगों को तरह-तरह के बहाने बनाकर परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन
Meerapur by-election: Kadir Rana angry over seizing of car in Morna, altercation and ruckus with policemen
कादिर राना की गाड़ी को सीज करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव में प्रचार के लिए निकले पूर्व सांसद कादिर राना की गाड़ी पर बड़े आकार का झंडा लगा होने के कारण पुलिस ने सीज कर दिया। पूर्व सांसद ने वाहन की परमिशन होने का दावा किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी नोकझोंक हुई। कादिर राना ने कहा कि सपा के लोगों को बेवजह परेशान कर रहे हो। बुलाओ किसे बुलाना है और फांसी दे दो मुझे।  
विज्ञापन

 

उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना के ससुर एवं पूर्व सांसद कादिर राना मंगलवार दोपहर चुनाव प्रचार के लिए अपने काफिले के साथ मोरना के चौधरी चरण सिंह चौक से गुजर रहे थे। पुलिस ने पूर्व सांसद की गाड़ी को रुकवा लिया। चौकी प्रभारी जोगेंद्र सिंह का कहना था कि गाड़ी पर लगा सपा का झंडा अधिकृत आकार से बड़ा था। चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर गाड़ी को सीज़ कर दिया। इस पर कादिर राना भड़क गए और पुलिसकर्मियों पर नाराजगी जताई। चौकी प्रभारी के साथ पूर्व सांसद  की नोकझोंक भी हुई।  पुलिस ने चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन करने पर पूर्व सांसद पर मुकदमा दर्ज किया है। मौके पर एकत्र हुए सपा समर्थक पूर्व सांसद को समझा-बुझाकर ले गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक कादिर राना पर दर्ज हुए तीन मुकदमे
उपचुनाव के दौरान अब तक पूर्व सांसद कादिर राना पर पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। पहला केस रामराज थाना क्षेत्र के फरीदपुर और दूसरा रहड़वा गांव के प्रकरण में लिखा गया था। इसके अलावा मंगलवार को भोपा थाना क्षेत्र में मुकदमा लिखा गया है।
 
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज के खिलाफ चुनाव अधिकारी को पत्र
सपा समर्थकों ने मोरना चौकी इंचार्ज जोगेंद्र सिंह के खिलाफ एसएसपी अभिषेक सिंह और चुनाव अधिकारी एसडीएम जानसठ को पत्र भेजा। आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज सपा समर्थकों को परेशान कर रहे हैं। भाजपा-रालोद प्रत्याशी के लिए आमजन पर दबाव बना रहे हैं। रजनीश यादव, अंसार अंसारी, आदेश, इश्तकार, अजय ने पत्र भेजा।
 

हमारे खिलाफ साजिश कर रही पुलिस : राना
कादिर राना का कहना है कि पुलिस उनके खिलाफ साजिश रच रही है। बेवजह परेशान किया जाता है। कानून के हिसाब से सभी परमिशन ली गई हैं, लेकिन इसके बावजूद चेकिंग के नाम पर सपा कार्यकर्ता परेशान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed