फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Materials used in making bombs recovered from Javed's house.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जावेद के घर से बम बनाने में प्रयुक्त सामान बरामद

Fri, 23 Feb 2024 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 23 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Materials used in making bombs recovered from Javed's house.
- इमराना की निशानदेही पर मिला मोबाइल, आईबी और एसटीएफ भी पूछताछ में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। टाइमर बोतल बम बरामदगी प्रकरण में पुलिस ने इमराना व जावेद को रिमांड अवधि के दौरान आमने सामने बैठाकर पूछताछ की। पुलिस ने इमराना की निशानदेही पर उसका मोबाइल और जावेद के घर से तराजू व बम बनाने बनाने में काम आने वाला सामान बरामद किया है। फिलहाल रिमांड अवधि में दोनों से आईबी व एसटीएफ की टीम पूछताछ कर रही है। शुक्रवार दोपहर में रिमांड अवधि पूरी हो जाएगी।
मेरठ की एसटीएफ व शहर कोतवाली पुलिस ने 16 फरवरी को मिमलाना रोड निवासी जावेद को चार टाइमर बमों के साथ पकड़ा था। जावेद ने यह टाइमर बम प्रेमपुरी निवासी इमराना पत्नी आजाद, जो शामली के गांव बंतीखेड़ा की मूल निवासी है, उसके कहने पर बम बनाने की जानकारी दी थी। पुलिस ने गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया था। पूछताछ में कुछ सवालों के जवाब अधूरे रहने पर पुलिस ने दोनों को दो दिन के लिए रिमांड पर लिया है दोनों का आमना सामना कराकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसटीएफ व आईबी ने आकर पूछताछ की और इमराना की निशानदेही पर पुलिस ने उसका मोबाइल बरामद कर लिया। उसके मोबाइल की पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की है। जावेद के घर से खाली ग्लूकोज की कई बोतल व तराजू आदि सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने इमराना के मोबाइल से कई अधूरे सवालों का जवाब खोजना शुरु किया है। एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि जावेद के घर से कुछ सामान मिला है। इमराना का भी मोबाइल बरामद कर उसकी जांच पड़ताल व नेटवर्क की खोज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed