फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mansoorpur police caught illegal weapons manufacturing factory

Muzaffarnagar News: मंसूरपुर - पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी

Thu, 28 Mar 2024 03:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 28 Mar 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Mansoorpur police caught illegal weapons manufacturing factory
- लोकसभा चुनाव में अलग-अलग जगह किए जाने थे सप्लाई
विज्ञापन

(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने गांव पुरबालियान के जंगल में खंडहर से अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके पर बने, अधबने तमंचे और उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से अवैध शस्त्र बनाने वाले को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। आरोपी लोकसभा चुनाव में सप्लाई के लिए तमंचे बना रहे थे।
मंसूरपुर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि 26 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि गांव पुरबालियान से गांव सोहंजनी तगान जाने वाले रास्ते पर खंडहर पड़ी कोठी में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी चल रही है। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापा मारा तो मौके पर छह तमंचे बने हुए और अध बने शस्त्र तथा बनाने के उपकरण बरामद किए। मौके से अवैध शस्त्र बनाने वाले थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव बझेड़ी निवासी आबिद पुत्र मरगूब को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके दो अन्य साथी आजाद और सत्तर उर्फ ताहिर निवासीगण गांव तावली, थाना शाहपुर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आबिद ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इन शस्त्रों की जनपद के विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करना था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आबिद का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed