फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Life lit up with the current of courage

Muzaffarnagar News: हौंसले के करंट से जगमगा उठी जिंदगी

Fri, 20 Dec 2024 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Life lit up with the current of courage
मुजफ्फरनगर। मुश्किलों को छोटा और हौंसले को बड़ा कर सरवट की रहने वाली बबीता न केवल परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटा रही हैं, बल्कि अपने सपनों को भी पूरा कर रही हैं। विद्युत सखी बनकर स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं बबीता पाल ने मेहनत और ईमानदारी के बूते सबसे ज्यादा बिल जमा कराने का लक्ष्य पूरा किया। निष्ठा और समर्पण के लिए राज्यपाल से सम्मानित होने वाली बबीता औरों के लिए मिसाल बन चुकी हैं।
विज्ञापन

दसवीं पास करते ही घरवालों ने बबीता की शादी कर दी। पढ़ने की हरसत जिम्मेदारियों के आगे दम तोड़ गई। समय बीतने के साथ चार बेटे हुए तो जिम्मेदारियों का कद और भी बढ़ता गया। अपने बच्चों को बबीता बेहतर माहौल और उच्च शिक्षा देना चाहती थी, लेकिन कमजोर अर्थतंत्र ख्वाहिशों के पूरा होने के मंत्र के आड़े आता रहा। बबीता बताती हैं कि शादी के बाद पढ़ाई छूट गई। पति जसबीर मैकेनिक हैं। घर के खर्चे बहुत मुश्किल से ही चल पाते थे। इन सब समस्याओं से दो-चार होती बबीता को स्वयं सहायता समूह के बारे में पता चला तो वर्ष 2021 सहायता समूह बनाया। लक्ष्मी नाम से बनाए स्वयं सहायता समूह में विद्युत सखी के रूप में कार्य करना शुरू किया। घर-घर जाकर लोगों से बिजली का बिल जमा कराया। सपनों की चिंगारी के साथ जज्बे के करंट का ऐसा कॉकटेल बना कि बबीता की जिंदगी जगमगा उठी। बिल जमा कराने पर अच्छा-खास कमीशन मिलने लगा तो राह आसान होती चली गई। बबीता ने मेहनत के बूते चारों बेटों को अच्छी शिक्षा दिलाई। आज उनके दो बेटे उच्च शिक्षा प्राप्त कर प्रतिष्ठित कंपनियों में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed