फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kit not available to test corona

कोरोना टेस्ट के लिए भटक रहे लोग

Sun, 25 Apr 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Kit not available to test corona
कोरोना की जांच करने के लिए किट ही उपलब्ध नहीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के बढ़ जाने से स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना की टेस्ट किट का संकट खड़ा हो गया है। शहर में चार स्थानों पर कोरोना का रेपिड एंटीजेन टेस्ट हो रहा था। दो दिन से मीनाक्षी चौक और टाउनहाल में यह टेस्ट नहीं हो पा रहा है। लोग शहर में परेशान घूम रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमित हो जाने से यह स्थिति बनी है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ने के साथ ही व्यवस्थाएं भी जवाब दे रही है। शहर में जहां मरीजों के सामने ऑक्सीजन की सुविधा देने वाले अस्पतालों का संकट खड़ा है, वहीं सबसे बड़ी समस्या कोरोना के टेस्ट नहीं होना है। जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना की जांच करने वाली रेपिड एंटीजन टेस्ट किट शॉर्ट हो गई है। विभाग ने चुपचाप टेस्ट कम करने शुरू कर दिए हैं। इससे अपने आप ही मरीजों की संख्या कम हो जाएगी। हालात यह है कि शहर में प्रशासन ने चार जगह कोरोना की जांच के लिए शिविर लगाए हुए हैं। इनमें महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, टाउन हाल, जिला अस्पताल शामिल है। कहने को रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर प्रशासन की टीम है, लेकिन वह दिखाई नहीं देती है। जो चार मुख्य स्थान निर्धारित है, बीते दो दिन से इनमें मीनाक्षी चौक और टाउन हाल में जांच का कार्य नहीं हो पा रहा है। जांच कराने आ रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरी में प्राइवेट लैब पर एक हजार में टेस्ट कराना पड़ रहा है। महावीर चौक पर इतनी लंबी लाइन लगती है।यहां अगर कोई संक्रमित नहीं है तो उसे पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित होने का खतरा बना है। दो दिन से कोरोना टेस्ट के लिए परेशान दिलशाद ने बताया कि हम गरीब लोग हैं, कुछ दिन से बुखार है जांच हो नहीं पा रही है। लालबाग निवासी बृजबंधु का कहना है कि वह दो दिन से कई बार जा चुका है। टेस्ट हो ही नहीं पा रहा है।
विज्ञापन

हमारे पांच संवास्थ्यकर्मी पॉजिटिव आए हैं: सीएम
मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह का कहना है कि शहर में जिला अस्पताल के अलावा तीन स्थानों पर कोरोना टेस्ट हो रहे थे। दो दिन पहले महावीर चौक पर टेस्ट करने वाले हमारे पांच स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो गए। इसके चलते टाउन हॉल और मीनाक्षी चौक के स्टाफ को महावीर चौक पर लगाया। इससे शहर में व्यवस्था प्रभावित हुई है। तीन दिन पहले किट थोड़ी शॉर्ट हुई थी, किट आ गई है और कोई बड़ी समस्या नहीं है। सोमवार से शहर में चारो स्थानों पर टेस्ट की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed