फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार घंटे तक चली महापंचायत में डटे रहे किसान, केंद्र और प्रदेश सरकार को ललकारा

Sat, 30 Jan 2021 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat in Muzaffarnagar
राकीय कालेज के मैदान में महापंचायत का ड्रोन कैमरा से लिए चित्र। - फोटो : MUZAFFARNAGAR

भाकियू अध्यक्ष के आह्वान पर मुजफ्फरनगर में आनन-फानन में बुलाई गई महापंचायत को सफल बनाने के लिए अलसुबह से ही भाकियू शुक्रवार की अलसुबह तैयारी में जुट गई। दोपहर एक बजे से चार घंटे तक चली महापंचायत में हर वक्ता को सुनने की लोगों में भारी दिलचस्पी नजर आई। शाम पांच बजे तक राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भीड़ उत्साह के साथ डटी रही।


 

Kisan Mahapanchayat in Muzaffarnagar
rakesh tikait - फोटो : amar ujala

गुरुवार रात गाजीपुर बॉर्डर प्रकरण के बाद मुजफ्फरनगर में भाकियू में उबाल आ गया। सिसौली से शुक्रवार को एतिहासिक राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में महापंचायत का एलान होते ही किसान जुटने लगे। सुबह आठ बजे से पहले ही मंच सजाने की तैयारी में आयोजक जुटे थे।


 
Kisan Mahapanchayat in Muzaffarnagar
kisan - फोटो : अमर उजाला

सुबह 11 बजे तक कोहरा छटा, तो शहर में ट्रैक्टरों की लाइन महापंचायत स्थल की तरफ दौड़ने लगी। किसानों की भीड़ से दोपहर एक बजे तक जीआईसी का मैदान खचाखच भर गया। आयोजकों ने ट्रैक्टरों को मैदान में एक साइड में लगवाया। भीड़ के काफिले को देखते हुए भाकियू वॉलियंटरों ने सैकड़ों ट्रैक्टरों को डेढ़ बजे के बाद बाहर रुकवा दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat in Muzaffarnagar
farmers protest up, किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

करीब दोपहर एक बजे भाकियू मुखिया चौधरी नरेश टिकैत मंच पर पहुंचे। इससे पहले स्थानीय नेताओं ने भीड़ को ओजस्वी भाषण से संभाले रखा। भाकियू के अलावा मंच पर मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर के रालोद, सपा और कांग्रेस के जिम्मेदार नेता मौजूद रहे। हरियाणा से कई जिलों के किसान नेताओं ने पहुंचकर महापंचायत को संबोधित किया।

विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat in Muzaffarnagar
jayant chaudhary - फोटो : अमर उजाला

3.20 बजे रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी मंच पर पहुंचे, तो युवाओं ने काफी देर तक नारे लगाए। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक को माइक पर बोलने के लिए बुलाया गया, तो उन्हें भीड़ को शांत करने में करीब पांच मिनट लगी। 3.30 पर दिल्ली से आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह मंच पर हाजिर हुए। पांच बजे महारैली में सभी नेताओं का संबोधन खत्म होने के बाद हजारों लोग घर लौट गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed