फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राकेश टिकैत के समर्थन में किसानों ने भरी हुंकार, विपक्ष ने भी ठोंकी ताल, महापंचायत की दस बड़ी बातें

Sat, 30 Jan 2021 12:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 Jan 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
kisan Mahapanchayat : Farmers agitation latest update news, Rakesh Tikait BKU protest
किसान महापंचायत में बोलते भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में किसानों का सैलाब उमड़ पड़ा। जनपद के साथ ही आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में किसान महापंचायत में पहुंचे।



गाजीपुर बॉर्डर पर राकेश टिकैत के समर्थन में इकट्ठा हुए किसानों को विपक्ष ने भी भरपूर समर्थन दिया। कांग्रेस नेता हरेंद्र मलिक पूर्व विधायक पंकज मलिक, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह के साथ ही रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी शामिल हुए।

kisan Mahapanchayat : Farmers agitation latest update news, Rakesh Tikait BKU protest
किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

भाकियू की किसान महापंचायत में हुंकार भरी गई। किसानों ने कहा कि तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए जाने तक धरना खत्म नहीं होगा। मोदी योगी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए सभी विपक्षी दलों ने की किसान आंदोलन व राकेश टिकैत को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।

kisan Mahapanchayat : Farmers agitation latest update news, Rakesh Tikait BKU protest
जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

किसान महापंचायत में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने घोषणा की। बोले दिल्ली सरकार हर कदम पर किसानों के साथ। दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों के ठहरने के लिए सरकारी स्कूल खोलने और भोजन की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। जयंत चौधरी ने इसे किसानों के अस्तित्व की लड़ाई बताया। जीवित रहने के लिए एकजुट रहने का किसानों से आह्वान किया ।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
kisan Mahapanchayat : Farmers agitation latest update news, Rakesh Tikait BKU protest
महापंचायत में पहुंचे किसान - फोटो : farmers protest up, किसान आंदोलन

महापंचायत में जुटने वाली किसानों की भीड़ को लेकर गफलत में रहा पुलिस प्रशासन। करीब तीन हजार किसानों के ही महापंचायत में पहुंचने के आंकलन कर रहे अफसरों के जबरदस्त भीड़ ने होश उड़ा दिए। भारी भीड़ देख प्रशासन बैकफुट पर आ गया। किसी को भी महापंचायत में शामिल होने से रोकने का प्रयास नहीं किया गया।


 
विज्ञापन
kisan Mahapanchayat : Farmers agitation latest update news, Rakesh Tikait BKU protest
किसान महापंचायत में पहुंचे किसान - फोटो : अमर उजाला

किसान महापंचायत में आने वाले वाहनों के लिए प्रशासन ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था की थी। किसानों के लिए वहलना चौक से सुजड़ू चुंगी, सरकुलर रोड को आरक्षित किया गया था। इसके बावजूद निर्धारित रूट छोड़कर शहर के बीच से होकर किसान महापंचायत में पहुंचे ।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed