फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kawal Kand: Tribute paid to Sachin and Gaurav in Malikpura, Union Minister of State Dr. Sanjeev Balyan attende

कवाल कांड: मलिकपुरा में सचिन और गौरव को दो गई श्रद्धांजलि, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान हुए शामिल

Mon, 28 Aug 2023 02:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 28 Aug 2023 02:57 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मलिकपुरा में मृतक ममेरे-फुफेरे भाई सचिन और गौरव की सोमवार को 10वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। सुबह हवन यज्ञ किया गया। इसके बाद गांव में ही श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी शामिल हुए।

विज्ञापन
Kawal Kand: Tribute paid to Sachin and Gaurav in Malikpura, Union Minister of State Dr. Sanjeev Balyan attende
हवन में आहुति देते मंत्री संजीव बालियान व अन्य गणमान्य - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 मुजफ्फरनगर जनपद के मलिकपुरा में मृतक ममेरे-फुफेरे भाई सचिन और गौरव की शोक सभा में लोगों ने श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान शामिल हुए। 27 अगस्त 2013 को कवाल के मजरे मलिकपुरा के ममेरे और फुफेरे भाई सचिन और गौरव के साथ हुए झगड़े में कवाल का शाहनवाज मारा गया था। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने कवाल के मुख्य चौराहे पर सचिन और गौरव की हत्या कर दी थी। इसके बाद उठी चिंगारी से मुजफ्फरनगर जल उठा था। जिसकी आंच आसपास के जनपदों में फैल गई थी।

विज्ञापन


सोमवार को शोक सभा में आसपास के लोग पहुंचे। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल समेत अन्य लोगों ने पहुंचकर हवन में भाग लिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: छात्र की पिटाई का मामला: पहचान उजागर करने वाले जुबैर के खिलाफ मुकदमा, वीडियो को सोशल मीडिया पर किया था वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

Kawal Kand: Tribute paid to Sachin and Gaurav in Malikpura, Union Minister of State Dr. Sanjeev Balyan attende
क्षेत्र में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : Amar Ujala
बता दें कि 27 अगस्त 2013 को कवाल के मजरे मलिकपुरा के ममेरे और फुफेरे भाई सचिन और गौरव के साथ हुए झगड़े में कवाल का शाहनवाज मारा गया था। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने कवाल के मुख्य चौराहे पर सचिन और गौरव की हत्या कर दी थी। इसके बाद उठी चिंगारी से मुजफ्फरनगर जल उठा था। इसकी आंच आसपास के जनपदों में फैल गई थी।


मृतक गौरव के पिता रविंद्र चौधरी ने बताया कि मलिकपुरा में सोमवार को दसवीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी। पुण्यतिथि में परिवार के लोगों के अलावा रिश्तेदार, सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता और नेताओं सहित क्षेत्र के काफी संख्या में गणमान्य लोग भाग लेने पहुंच रहे हैं। एसडीएम सुबोध कुमार ने बताया कि पुण्यतिथि को लेकर प्रशासन अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से गांव कवाल के अलावा मजरे मलिकपुरा जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed