Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Sadhus held captive and robbed in Muzaffarnagar; miscreants entered the ashram posing as SOG

यूपी: मुजफ्फरनगर में साधुओं को बंधक बनाकर लूटा, एसओजी बताकर आश्रम में घुसे बदमाश; एक साधु हत्या का गवाह

Mon, 16 Nov 2026 10:09 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 16 Nov 2026 10:09 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: शुक्रतीर्थ के आश्रम में रविवार रात बदमाश घुस आए। साधुओं को बंधक बना लिया और डराया-धमकाया। 75 हजार रुपये लूटने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP: Sadhus held captive and robbed in Muzaffarnagar; miscreants entered the ashram posing as SOG
भोपा थाने पहुंचे साधु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रतीर्थ स्थित पंच दशनाम संन्यास आश्रम नागा टीला में रविवार रात लूट की वारदात हुई। बदमाशों ने आश्रम के व्यवस्थापक साधु जयदेव गिरी महाराज को डराया-धमकाया और दो अन्य साधुओं को बंधक बना लिया। चोर 75 हजार रुपये लूटकर भाग गए, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है। आश्रम में घुसे लोगों ने खुद को एसओजी सहारनपुर से बताया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सोमवार को जयदेव गिरी महाराज ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 11:30 बजे कुछ लोग आश्रम पहुंचे। उन्होंने दरवाजे पर आवाज लगाई और एक परिचित व्यक्ति के कहने पर दरवाजा खोल दिया। अंदर आए लोगों में से एक ने खुद को सहारनपुर एसओजी प्रभारी बताया।
उसने आश्रम में अवैध असलहा होने की सूचना मिलने का दावा किया। बदमाशों ने साधु भोला गिरी और सेवक बिजेंद्र को एक कमरे में बंधक बना दिया। उन्होंने जयदेव गिरी को एनकाउंटर की धमकी दी और उन्हें वाहन में बैठाने का प्रयास किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जयदेव गिरी किसी तरह उनसे छूटकर पुलिस चौकी पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। उन्होंने 112 पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश भाग गए। आश्रम लौटने पर कमरा बिखरा मिला और 75 हजार रुपये गायब थे। बाद में बंधक बनाए गए साधु और सेवक को मुक्त किया गया।
 
विज्ञापन

हत्या के मुकदमे में गवाह
जयदेव गिरी महाराज ने पुलिस को बताया कि वह दो संतों की हत्या के मुकदमे में गवाह हैं। उनके शुक्रताल आश्रम के संत सेवागिरी और पारस गिरी को उत्तराखंड के पथरी थाना क्षेत्र के एक आश्रम की जिम्मेदारी दी जानी थी। 18 जुलाई को उत्तराखंड के आश्रम में ही उनकी हत्या कर दी गई थी। जयदेव गिरी को अंदेशा है कि यह लूटपाट उसी मामले से जुड़ी हो सकती है। उन्होंने अपनी जान को खतरा भी बताया है।

पुलिस कर रही जांच
सीओ भोपा राधा रमन ने बताया कि उन्हें प्रार्थना पत्र मिल गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला क्या है, इसकी पड़ताल की जाएगी। आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: आवारा सांड़ों के झुंड ने किसान को पटककर मार डाला, गिरने पर भी सिर और सीने पर मारे सींग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed