छात्र की पिटाई का मामला: पहचान उजागर करने वाले जुबैर के खिलाफ मुकदमा, वीडियो को सोशल मीडिया पर किया था वायरल
मुजफ्फरनगर जनपद में छात्र की पिटाई के मामले में बच्चे की पहचान उजागर करने के मामले में कथित मीडियाकर्मी जुबैर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग की टीम भी मामले की जांच करने के लिए गांव पहुंची है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर खुब्बापुर प्रकरण की वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर जनपद में बच्चे की पहचान उजागर करने के मामले में कथित मीडियाकर्मी जुबैर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा अन्य लोगों की जांच की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। उधर, बेसिक शिक्षा विभाग की टीम भी गांव पहुंची और स्कूल की जांच की गई।
क्या था मामला
खुब्बापुर गांव के नेहा पब्लिक स्कूल में शिक्षिका तृप्ति त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर अल्पसंख्यक समुदाय के यूकेजी के छात्र की सहपाठियों से बेरहमी से पिटाई करा दी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी भी की गई। प्रकरण के दौरान पीडि़त छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना ली। वीडियो के वायरल होते ही देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगी और शिक्षिका की गिरफ्तार की मांग उठती रही।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र मंसूरपुर के ग्राम खुब्बापुर स्थित स्कूल में अध्यापिका द्वारा बच्चे को स्कूल का कार्य न करने को लेकर कक्षा के अन्य छात्रों से पिटाई कराने के प्रकरण में पीड़ित छात्र की पहचान उजागर करने के संबंध में ALT NEWS के सह संस्थापक/पत्रकार मोहम्मद जुबैर के खिलाफ थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम कानूनी कार्रवई की जा रही है।
शिक्षिका मान चुकी अपनी गलती
आरोपी शिक्षिका तृप्ति त्यागी प्रकरण में अपनी गलती स्वीकार कर चुकी है। शिक्षिका ने कहा कि छात्र की इस तरह बच्चों से पिटाई कराना गलत है। लेकिन मेरी मंशा गलत नहीं थी।
किसी दूसरे स्कूल में पढ़ेगा बच्चा
बाल कल्याण समिति के चेयरमैन डॉ. राजीव कुमार का कहना है कि बच्चा किसी दूसरे स्कूल में पढ़ाया जाएगा। परिजन नाम कटवा चुके हैं।
शाहपुर से नई जिंदगी शुरू करेगा पीड़ित छात्र, शिक्षा के लिए आगे आई जमीयत
मंसूरपुर के खुब्बापुर गांव का पीड़ित छात्र अब भविष्य की पढ़ाई शाहपुर के एक निजी स्कूल से करेगा। सोमवार को बच्चे के प्रवेश को लेकर जरूरी प्रक्रिया अपनाई गई। पीड़ित के पिता इरशाद ने बताया कि फिलहाल बच्चा ठीक है, उसकी पढ़ाई को लेकर नई शुरूआत कर रहे हैं। जमीयत के पदाधिकारियों का सहयेाग रहा है।