Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: A herd of stray bulls knocked down and killed a farmer; even after he had fallen

मुजफ्फरनगर: आवारा सांड़ों के झुंड ने किसान को पटककर मार डाला, गिरने पर भी सिर और सीने पर मारे सींग

Mon, 16 Nov 2026 09:58 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 16 Nov 2026 09:58 PM IST
सार

बामनहेड़ी गांव में बुजुर्ग किसान राजकुमार ट्रैक्टर-ट्रॉली का इंतजार कर रहे थे। तभी चार गोवंशीय पशु आए और राजकुमार पर अचानक हमला कर दिया। गंभीर चोटें लगने पर राजकुमार की मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: A herd of stray bulls knocked down and killed a farmer; even after he had fallen
आवारा सांड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र के बामनहेड़ी गांव में सोमवार सुबह गन्ना छिलाई के लिए खेत में जा रहे किसान राजकुमार (62) की गोवंशीय पशुओं (सांड़ों) के झुंड के हमले में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चार गोवंशीय पशुओं ने किसान पर अचानक हमला कर दिया, उन्हें सींगों से उठाकर जमीन पर पटक दिया और टक्कर मारकर रौंद दिया। सिर और सीने में गंभीर चोटें आने के कारण किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मृतक किसान के छोटे बेटे आदित्य पुंडीर ने बताया कि उनके पिता राजकुमार ट्रैक्टर-ट्रॉली का इंतजार करने के लिए सड़क पर खड़े थे, तभी गोवंशीय पशुओं का एक झुंड वहां आ गया और हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण वे गिर पड़े और पशुओं ने उन्हें कुचल दिया। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। परिवार ने बिना पोस्टमार्टम के ही किसान का अंतिम संस्कार कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना ने एक बार फिर सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंशीय पशुओं के खतरे को उजागर किया है। यह पहली बार नहीं है, जब इस तरह की घटना सामने आई है। पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां आवारा पशुओं के कारण लोगों की जान गई है या वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ ये पशु अब जानलेवा भी साबित हो रहे हैं।

ये भी देखें...
मेरठ: छोटे भाई ने सिर पर पत्थर मार-मारकर की बड़े की हत्या, घर पर ताला लगाकर भागा; सामने आई ये वजह
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed