फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Irrigation department came into action after uproar, two JCBs engaged in cleaning the drain

Muzaffarnagar News: हंगामे के बाद हरकत में आया सिंचाई विभाग, नाले की सफाई में लगाई दो जेसीबी

Fri, 25 Aug 2023 05:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Irrigation department came into action after uproar, two JCBs engaged in cleaning the drain
बिरालसी में तीन दिन पूर्व कल्लरपुर नहर टूटने से कई घरों में भर गया था पानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। कल्लरपुर नहर टूटने से ग्रामीणों के खेतों और घरों में पानी भर गया। जलनिकासी ने होने से ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। भाकियू नेता विकास शर्मा ने ग्रामीणों के साथ हंगामा किया। इसके बाद हरकत में आए सिंचाई विभाग ने दो जेसीबी मंगाकर जलनिकासी के लिए नालों की सफाई शुरू कराई।
तीन दिन से बिरालसी में कई घरों में पानी भरने पर ग्रामीणों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। आरोप है ब्लॉक प्रशासन एवं सिचाई विभाग ने पानी निकासी के लिए कोई पहल नहीं की। शुक्रवार सुबह भाकियू नेता विकास शर्मा ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने जिला मुख्यालय पर अफसरों को समस्या से अवगत कराया। सूचना के बाद कई घंटों तक कोई कर्मचारी अथवा अफसर मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

इससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम करने की चेतावनी दे दी। इसके बाद सिंचाई विभाग हरकत में याया। जेई मनोज शर्मा, जिलेदार मदनपाल सिंह, राम कुमार, मदन पाल आदि मौके पर पहुंच गए। ग्राम पंचायत ने दो जेसीबी मंगाकर नालों की सफाई कराने में लगा दी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीण दिनेश शर्मा, राकेश शर्मा, हरपाल शर्मा, राजेंद्र फोजी, नरेश कुमार, अनिल कुमार, राजकुमार, अंकित कुमार, अभिषेक शर्मा आदि ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed