फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Investigation begins in the case of the death of the woman after three weeks in Charathaval

तीन हफ्ते बाद युवती की मौत के मामले में जांच शुरू

Tue, 16 Feb 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins in the case of the death of the woman after three weeks in Charathaval
तीन हफ्ते बाद युवती की मौत के मामले में जांच शुरू
विज्ञापन

चरथावल। एक गांव में 23 दिन पूर्व युवती की संदिग्ध हालत में हुई मौत रहस्य बनकर रह गई है। एक ग्रामीण ने प्रेम प्रसंग में परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया। आरोप है बिना पोस्टमार्टम के गुपचुप ढंग से शव को दफना दिया गया। सीओ सदर सतेंद्र तिवारी ने मामले में गांव जाकर तथ्यों की पड़ताल शुरू कर दी है।

पिछले महीने 21 जनवरी को गांव की युवती की मौत हो गई थी। रविवार को गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर युवती के परिजनों पर उसे मारने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस प्रकरण में एक पूर्व प्रधान को भी आरोपित किया है। बताया कि प्रेमी गांव का रहने वाला है और आरोपी के परिवार से जुड़ा है। चार हफ्ते बाद मामला उछलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। सीओ सदर ने गांव जाकर युवती की मौत के संबंध में छानबीन की और तमाम बिंदुओं पर पूछताछ शुरू कर दी। मृतका युवती और कथित प्रेमी के मोबाइल फोन नंबरों से जांच की जा रही है। सीओ ने बताया युवती की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में फिलहाल हत्या का कोई क्लू प्रथम दृष्टया सामने नहीं आया है। शिकायत पर गांव जाकर जांच की गई है। कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। उधर, निवर्तमान प्रधान मोईन एड़वोकेट ने बताया मामले में गांव की राजनीति के कारण निराधार आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed