फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   IAS Shreya Tyagi welcomed in Pura village

श्रेया त्यागी ने की आईएएस की परीक्षा पास

Mon, 01 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
IAS Shreya Tyagi welcomed in Pura village
मंसूरपूर के गांव पुरा में आईएएस बनी श्रेया त्यागी । - फोटो : KHATAULI
पुरा गांव में आईएएस श्रेया त्यागी का स्वागत
विज्ञापन

मंसूरपुर। पुरा गांव की बेटी श्रेया त्यागी ने आईएएस बन अपने गांव के साथ जिले का नाम रोशन किया है। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसका स्वागत किया।
जनवरी माह में यूपीएससी का परिणाम घोषित हुआ था। इसमें गांव पुरा निवासी श्रेया त्यागी रिजर्व लिस्ट से चौथी रैंक प्राप्त कर आईएएस बनी हैं। श्रेया त्यागी ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से की है। यूपीएससी की तैयारी कर तीसरी बार में परीक्षा पास कर आईएएस का पद प्राप्त किया है।

श्रेया त्यागी के पिता सुधीर कुमार त्यागी गुड़गांव की एसबीआई बैंक शाखा में जनरल मैनेजर हैं। माता बीनू त्यागी गृहिणी हैं। श्रेया त्यागी की बड़ी बहन आस्था त्यागी जर्मनी से पीएचडी कर रही हैं। श्रेया त्यागी के ताऊ सतीश त्यागी गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं। रविवार शाम अपने माता पिता के साथ श्रेया त्यागी दिल्ली से गांव में पहुंची। यहां ग्रामीणों ने फूल मालाओं से गांव की बिटिया का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमें इस बेटी पर गर्व है। इसने अपने गांव के साथ-साथ जनपद का भी नाम रोशन किया है। श्रेया त्यागी के दादा बाल किशोर त्यागी ने भी अपनी पोती का फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं श्रेया ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। ग्राम प्रधान नीटू त्यागी सहित अन्य ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed