फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   House collapses in rain, father and four children killed, family was eating at the time of the accident

Muzaffarnagar: बारिश में मकान गिरा, पिता और चार बच्चों की मौत, हादसे के वक्त खाना खा रहा था परिवार

Mon, 20 Jul 2026 12:42 AM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, अमर उजाला, मुज़फ्फरनगर
न्यूज़ नेटवर्क, अमर उजाला, मुज़फ्फरनगर Published by: Pratyush Sharma Updated Mon, 20 Jul 2026 12:42 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर बुढ़ाना में फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर सीकरी गांव में रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने एक ही परिवार के पांच बच्चों समेत सात लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मलबे से निकालकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे में मजदूर इस्लाम और उसके चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
House collapses in rain, father and four children killed, family was eating at the time of the accident
मकान गिरने के बाद इकठ्ठा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के दौरान इस्लाम (58), उनकी पत्नी रुकैया (50), बेटी रुखसार (10), अलसीबा (04), सुमैया (07), बेटा आहद (05) और एक साल का जीशान घर में मौजूद थे। तेज बारिश और हवा के चलते मकान गिरने से परिवार दब गया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे। शोर-शराबा होने पर सैंकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। जेसीबी के जरिए मलबे को हटाया गया। घायलों को ग्रामीण निजी वाहनों और एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। यहां पर इस्लाम, रुखसार, आहद, अलसिबा और जीशान की मौत हो गई।

विज्ञापन

 

House collapses in rain, father and four children killed, family was eating at the time of the accident
जेसीबी से हटाया गया मलबा - फोटो : अमर उजाला

हादसे के वक्त खाना खा रहा था परिवार
हादसे के दौरान इस्लाम अपने परिवार के साथ बैठकर खाना खा रहे थे। इस दौरान अचानक पहले मकान की दीवार गिरी, फिर भरभराकर छत ढह गई, जिसमें इस्लाम, उनकी पत्नी रुकैया और चार बच्चे दब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार की हर संभव मदद : डीएम
हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा, सीओ फुगाना नरेंद्र यादव, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया गया। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि शासन को मामले की जानकारी दी गई है। हादसा बेहद दुखद है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन

यह रही हादसे की वजह
हबीबपुर सीकरी निवासी इस्लाम के मकान का आगे का हिस्सा कच्चा और पीछे की दीवार पक्की थी। बरसात के कारण पहले पक्की दीवार गिरी, इसके बाद कच्चा हिस्सा भी गिर गया। पूरा परिवार मलबे में दब गया। गंभीर चोटें लग जाने के कारण परिवार के मुखिया और चार बच्चों की मौत हो गई।

शोर-शराबा सुनते ही इकट्ठा हो गया गांव
प्रधान प्रमोद शर्मा ने बताया कि रविवार रात हादसे के बाद करीब नौ बजे ग्रामीणों को जानकारी मिली। सैंकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य किया।

मुजफ्फरनगर बुढ़ाना में फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर सीकरी गांव में रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने एक ही परिवार के पांच बच्चों समेत सात लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मलबे से निकालकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे में मजदूर इस्लाम और उसके चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed