फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Happiness is found in material things, not bliss

Muzaffarnagar News: खतौली - भौतिक पदार्थों में सुख मिलता है, आनंद नहीं

Fri, 08 Sep 2023 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 08 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Happiness is found in material things, not bliss
खतौली आर्यसमाज में आयोजित कार्यक्रम में सभा को संबो​धित करते हुए कर्मवीर महाराज।
- आर्य समाज शिवपुरी में आयोजित वेद प्रचार समारोह में पहुंचे योग ऋषि स्वामी कर्मवीर
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। योग ऋषि स्वामी कर्मवीर महाराज ने कहा कि एक मनुष्य को ही आनंद का अनुभव होता है। भौतिक पदार्थों में सुख तो मिल सकता है आनंद नहीं मिल सकता है। आर्य समाज शिवपुरी में आयोजित वेद प्रचार समारोह में उन्होंने कहा कि जीवन में क्रोध न करें, सभी को मित्र की दृष्टि से देखें। योग से अपने जीवन को स्वस्थ बनाएं।
देहरादून से आए अनुज शास्त्री ने कहा कि सुख का मूल धर्म है। धर्म का मूल वेद है, वेद ही ईश्वर का ज्ञान है। रामायण में त्याग, भाव और महाभारत में स्वार्थ का भाव निहित है। इससे पूर्व रामदेव शास्त्री और अजेश आर्य ने हवन कराया। जिसमें जगदीश सिंह और प्रभादेवी यजमान रहे। विकास आर्य दूसरे यजमान रहे। कार्यक्रम में कंवरपाल शास्त्री, ऋषि, देव, पथिक, सुकृति आर्य, हरिश्चंद्र आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

इस अवसर पर आर्य समाज के कर्मठ कार्यकर्ता रामदेव शास्त्री, जगदीश सिंह, सुरेश फौजी, अमरीश, राजेश आर्य, रन सिंह, भगवान सिंह, सुनील आर्य, चरण सिंह आर्य, सुनील वर्मा, अनिल आर्य, दिनेश आर्य, रामानंद आर्य, दीपक आर्य, बृज गोपाल आर्य, सुशील आर्य, अरुण धारीवाल, रामशरण आर्य, राजेंद्र विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाराज सिंह, सुशील आर्य, अमरेश प्रधानाचार्य, वेद प्रकाश एडवोकेट, राजपाल आर्य, मोहनलाल अग्रवाल, हरिश्चंद्र भगेला, चुन्नीलाल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
इस अवसर पर ऋषिका, कुलम, कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने आंखों पर पट्टी बांधकर पुस्तक को पढ़ना, पैर के अंगूठे से अखबार पढ़ना, आंख बंद करके चित्रकारी करना, मोबाइल और पेन के विभिन्न रंगों को बताना, नोट के नंबर बताना, चित्र पर हाथ रखकर चित्र का नाम बताना आदि कलाओं का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed