{"_id":"585d6d2f4f1c1b774fe3c42f","slug":"half-burnt-body-found-in-woods","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हेड़ी-लड़वा के जंगल में मिला अधजला शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्हेड़ी-लड़वा के जंगल में मिला अधजला शव
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
मौके से बरामद हुआ कारतूस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल के कुल्हेड़ी-लड़वा के जंगल में युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर तितावी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल चरथावल थाने का होने के कारण सूचना देकर वापस चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
शुक्रवार तितावी क्षेत्र के गांव लड़वा निवासी उदयवीर के बाग में चारपाई पर जले युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहले तितावी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल चरथावल का होने के कारण चरथावल थाना प्रभारी संजीव शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लिया।
पुलिस ने अनुसार कातिलों ने युवक के हाथ पैर चारपाई से बांधकर को माथे पर गोली मारी और उसके बाद जला दिया। आशंका है कि युवक की पहचान छिपाने के लिए उसको जलाया गया है। मौके पर दो खोखे भी पड़े थे। आशंका है कि निर्मम तरीके से हत्या के पीछे हत्यारों और मृतक के बीच किसी बड़ी रंजिश की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मृतक की उम्र करीब 28 साल है और हत्या शुक्रवार अलसुबह होने का अनुमान है। उधर, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह और सीओ मंडी एमएल पाटीदार ने मौके का मुआयना किया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त के बाद ही घटना के बारे में मालूम चल सकेगा।