{"_id":"5702c0354f1c1bb45ec81168","slug":"graveyard","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान की दीवार गिराई, पेड़ जलाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान की दीवार गिराई, पेड़ जलाए
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
कब्रिस्तान की दीवार तोड़े जाने के बाद मौके पर इकट्ठा हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना में नाई दर्जियान कब्रिस्तान में असामाजिक तत्वों ने आग लगाकर लाखों रुपये के पेड़ों को जलाकर मुख्य गेट की दीवार को गिरा दिया। इससे समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर मिले ताश के पत्तों और शराब की बोतलों से माना जा रहा है कि यह काम जुआरियों का है। पुलिस को तहरीर देेकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
भोपा थाने के अंतर्गत कस्बा मोरना पैठ के पास नाई और दर्जियान मुस्लिम समाज की कब्रिस्तान है। जिसमें रविवार रात असामाजिक तत्वों ने यूकेलिप्टस, शीशम, खजूर, नीम के पेड़ों में आग लगाकर जला दिया।
विज्ञापन
साथ ही कब्रिस्तान की दीवार तोड़ दी। कब्रिस्तान के कोने में ताश के पत्ते और शराब की बोतलों को देखकर समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। एकत्र हुए लोगों ने अराजक तत्वों के खिलाफ जबरदस्त गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन
मियां नवाब, मुराद अली, अय्यूब, मुमताज अली, मोहम्मद दानिश, कासिम, मोहम्मद राबिक, मोहसिन, शमशाद, महबूब, जहूर, खुर्शीद, यामीन खां आदि ने मोरना पुलिस चौकी प्रभारी नन्हें गंगवार को अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। वहीं ग्रामीणों के बीच कब्रिस्तान में रात के समय जुआ खेलने की चर्चाएं हैं।