फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Golden girl Divya Kakran raised the value of Muzaffarnagar

गोल्डन गर्ल दिव्या काकरान ने बढ़ाया मुजफ्फरनगर का मान

Sat, 01 Oct 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Golden girl Divya Kakran raised the value of Muzaffarnagar
गुजरात के गांधीनगर में शुरू हुए नेशनल खेलों में किया खुद को साबित
विज्ञापन

कुश्ती के हर मुकाबले में एकतरफा जीत हासिल कर वर्चस्व कायम किया
फाइनल में हिमाचल प्रदेश की पहलवान रानी को दी पटखनी
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। गुजरात के गांधीनगर में शुरू हुए नेशनल खेलों में पुरबालियान की बेटी दिव्या काकरान ने कुश्ती के अखाड़े में फिर खुद को साबित कर दिखाया। प्रत्येक मुकाबले में दिव्या ने एकतरफा जीत हासिल कर 76 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। जीत के बाद परिवार में खुशियां छा गई।
नेशनल खेलों में दिव्या ने इस बार 76 किलोग्राम भार वर्ग में खेलने का फैसला किया था। कुश्ती के फाइनल मुकाबले पर सबकी निगाह टिकी थी। दिव्या के सामने हिमाचल प्रदेश की रानी पर सबकी निगाह थी। रानी ने सेमीफाइनल में राजस्थान की पहलवान को शानदार खेल दिखाकर चित करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। मगर, फाइनल में दिव्या ने रानी को 4-0 के एकतरफा अंतर से चित कर स्वर्ण पदक जीत लिया। देश की 15 पहलवानों के बीच दिव्या ने यह सफलता हासिल की।
विज्ञापन

पुरबालियान में मनाई गइ खुशी
अहमदाबाद में स्वर्ण पदक जीतने पर दिव्या काकरान के परिवार ने पुरबालियान में खुशी जताई। पिता सूरज पहलवान ने बताया कि दिव्या से स्वर्ण पदक की पूरी उम्मीद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्या ने बदल लिया था भार वर्ग
दिव्या काकरान 68 किलोग्राम भार वर्ग की खिलाड़ी है। पिछले नेशनल खेलों के अलावा बर्मिंघम कॉमनवेल्थ में भी दिव्या ने 68 किलोग्राम वर्ग में ही जोर आजमाइश की थी। मगर, इस बार वजन बढ़ जाने के कारण पहलवान ने 76 किलोग्राम भार वर्ग में शिरकत कर स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed