{"_id":"64394c37d13d8e3f4d0fa694","slug":"four-new-patients-found-no-entry-in-district-hospital-without-mask-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-127-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चार नए मरीज मिले, बिना मास्क जिला अस्पताल में नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चार नए मरीज मिले, बिना मास्क जिला अस्पताल में नो एंट्री
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी के बाहर नोटिस चस्पा
अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 14 हो गई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल में बिना मास्क वाले मरीजों को परामर्श नहीं दिया जाएगा। ओपीडी के गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। शुक्रवार को चार नए केस मिले। हालांकि तीन मरीजों ने कोरोना से ठीक भी हुए।
जिला अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर सख्ती बरती जा रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी के गेट पर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है। इस पर बिना मास्क नो एंट्री लिखा गया है। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 14 हो गई है। इन मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि लोगों को लगातार मास्क के लिए जागरूक किया जा रहा है। अस्पताल में भी बिना मास्क वाले मरीजों को हिदायत दी जा रही है। ओपीडी के बाहर नोटिस भी चस्पा करा दिया गया है।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में पाए गए कोरोना संक्रमित
जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि शुक्रवार को चार मरीज संक्रमित पाए गए। इनमें से एक मरीज खतौली, एक बुढ़ाना और दो शहरी क्षेत्र के हैं। इनमें से किसी की भी हालत गंभीर स्थिति में नहीं है। इन्हें बुखार आया था, जिसके बाद जांच कराई गई थी। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में यह चार लोग संक्रमित पाए गए।
428 संदिग्धों की कराई जांच
जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कुल 428 संदिग्ध मरीजों की कोरोना जांच कराई गई है। इनमें 214 मरीजों की एंटीजन और 214 मरीजों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई है। एंटीजन जांच में सभी मरीज नेगेटिव आए हैं। आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेज दिए गए है।