फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four miscreants caught trying to rob Bandhan Bank employee

बंधन बैंक कर्मचारी से लूट की कोशिश करने वाले चार बदमाश दबोचे

Thu, 15 Sep 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants caught trying to rob Bandhan Bank employee
पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश हुआ घायल, बाइक व हथियार बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रामराज में स्याली गांव के जंगल में मंगलवार को बंधन बैंक कर्मचारी से लूट की कोशिश करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने एक तमंचा, दो चाकू और वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। चारों बदमाश मेरठ क्षेत्र के रहने वाले है।
एसएसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि रामराज पुलिस समाना जमालपुर गंगनहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक पर तीन बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो पुलिस पर फायरिंग की गई। इस दौरान एक बदमाश गोविंद निवासी अगवानपुर परीक्षितगढ़ मेरठ पैर में गोली लगने पर घायल हो गया। उसके दो साथी महोब मवाना मेरठ निवासी यशपाल उर्फ छोटू व निमका, किला परीक्षितगढ़ मेरठ निवासी अंकित को भी कांबिंग के दौरान दो चाकू सहित पकड़ लिया गया। उनसे बाइक व हथियार भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन

इन तीनों ने बंधन बैंक के कर्मचारी से लूट की कोशिश की थी। उनके साथी जगपाल निवासी रामराज को भी पकड़ा गया। जगपाल ने पूछताछ में जानकारी दी कि उसने अपने रिश्तेदार गोविंद व अंकित तथा उनके दोस्त यशपाल उर्फ छोटू के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची थी। गोविंद व यशपाल के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज है। सभी गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है। प्रेसवार्ता में एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ जानसठ शकील अहमद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed