फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four lakh voters will cast their vote in municipality and 6.32 in local bodies

पालिका में चार लाख और निकायों में 6.32 मतदाता डालेंगे वोट

Sat, 19 Nov 2022 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Four lakh voters will cast their vote in municipality and 6.32 in local bodies
नगर निकाय चुनाव अंतिम सूची का हुआ प्रकाशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सीमा विस्तार के बाद नगरपालिका परिषद में वोटरों की संख्या चार लाख आठ हजार 397 मतदाता वोट डालेंगे। 2017 में नगर पालिका में दो लाख 59 हजार 927 मतदाता थे। सीमा विस्तार के बाद 11 गांव पालिका परिषद में शामिल हो गए हैं। जिले की दो पालिका और आठ नगर पंचायतों में 6.32 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में सीमा विस्तार के बाद वोटरों की संख्या चार लाख आठ हजार 397 हो गई है। खतौली में अब 62 हजार 400 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी तरह चरथावल में अब मतदाताओं की संख्या 18476, पुरकाजी में 22474 हो गई है। जानसठ में इस बार 17708, मीरापुर में 24026, भौकरहेडी में 15341 मतदाता है। बुढाना में 32637, शाहपुर में 18782, सिसौली में 12739 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

निकाय वार्ड मतदाता
मुजफ्फरनगर 55 408397
चरथावल 14 18476
पुरकाजी 15 22474
खतौली 25 62400
जानसठ 14 17708
मीरापुर 16 24026
भोकरहेड़ी 13 15341
बुढ़ाना 17 32637
शाहपुर 13 18782
सिसौली 13 12739
कुल 195 632980
मुजफ्फरनगर में 441 बूथों पर मतदान
सीमा विस्तार के बाद मुजफ्फरनगर नगर पालिका में बूथों की संख्या 311 से बढ़कर 441 हो गई है। चरथावल में 25, पुरकाजी में 26 बूथ बनाए गए हैं। खतौली में 68, जानसठ में 23, मीरापुर में 31, भोकरहेड़ी में 16, बुढ़ाना में 36, शाहपुर में 22 और सिसौली में 14 बूथों पर वोट पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकायों में बढे़ 40 हजार वोट
जिले की दस निकायों में इस बार 40 हजार वोट बढ़े हैं। सीमा विस्तार से अलग पुराने परिसीमन के हिसाब से 2017 में चार लाख 58 हजार 119 वोटर थे। इस बार चार लाख 98 हजार 196 मतदाता हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed