{"_id":"67c447a86541a1880a0494e0","slug":"former-block-pramukhs-son-died-in-an-accident-and-mourned-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-140692-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पूर्व ब्लाक प्रमुख के बेटे की हादसे में मौत से छाया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पूर्व ब्लाक प्रमुख के बेटे की हादसे में मौत से छाया शोक
विज्ञापन
-ग्रेटर नोएडा से बागेश्वर धाम जाते हुए उरई में हुआ हादसा
पुरकाजी। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख बाबू सिंह पंवार के बेटे बिजेंद्र गुर्जर (57) की उरई में हुए हादसे में मौत हो गई थी। रविवार को गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
क्षेत्र के गांव शेरपुर खादर निवासी पूर्व पुरकाजी ब्लॉक प्रमुख बाबू सिंह पंवार का 57 वर्षीय पुत्र बिजेंद्र गुर्जर ग्रेटर नोएडा में परिवार के साथ रहकर वहां पर ठेकेदारी का कार्य करता था। शनिवार को वह अपनी कार से परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा से बागेश्वर धाम जा रहा था। रास्ते में उरई के पास उनकी कार एक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। अस्पताल पहुंचाने पर बिजेंद्र गुर्जर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
रविवार सवेरे उनका शव गांव शेरपुर पहुंचने पर परिजनों, गांव में शोक छा गया। दोपहर के समय शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी, किसान सेवा समिति चेयरमैन पति भोला शंकर, लोकदल नेता धर्मेंद्र राठी, डा़ संदीप वर्मा, स कुलवंत सिंह आदि ने शव यात्रा में शामिल हुए।