फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Food department team raids sweets shops

खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों में छापे मारे

Sun, 20 Oct 2019 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Food department team raids sweets shops
एसडीएम के नेतृत्व में मिठाई की दुकानों पर छापा मारती खाद्य विभाग की टीम - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। खाद्य विभाग की टीम ने रविवार को नगर एवं देहात क्षेत्र में मिठाई की दुकानों में छापा मारा। इस दौरान करीब चार कुंतल छेना रसगुल्ला (खाने लायक नहीं) जब्त कर नष्ट किया। साथ ही विभिन्न मिठाइयों के 12 नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
विज्ञापन

एसडीएम राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में जिला अभिहित अधिकारी रणधीर सिंह के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने छापामारी अभियान चलाया। टीम ने रेलवे रोड स्थित गोयल मिष्ठान भंडार से बूंदी लड्डू, पाल मिष्ठान भंडार से छेना रसगुल्ला, शर्मा मिष्ठान भंडार से छेना रसगुल्ला, मकबरा रोड स्थित बिरम पाल मिष्ठान भंडार से मिल्क केक, मंगलौर चौकी स्थित पारस स्वीट से काला जाम, अशोक स्वीट से बूंदी लड्डू, शिवकुमार मिष्ठान भंडार से छेना रसगुल्ला, सांपला रोड स्थित मुंबई मिष्ठान शॉप से छेना रसगुल्ला के अलावा राज्जुपुर गांव में मिठाई की खुली दुकानों से रसगुल्ले, छेना और पनीर के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

रणधीर सिंह ने बताया कि तहसील में मिठाई की दुकानों से 12 नमूने लिए हैं, उन्हें जांच के प्रयोगशाला भेजा। उन्होंने बताया टीम ने 400 किलो छेना रसगुल्ला जब्त किया है। जो खाने लायक नहीं था, इसलिए उसे नष्ट कराया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामजीत सिंह, महावीर सिंह प्रेमी, संजीत कुमार रहे। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के कारण नगर अधिकांश मिठाई व्यापारी अपनी दुकान बंद कर इधर-उधर चले गए। मिठाई व्यापारियों ने कहा दीपावली पर विभाग अधिकारी कार्रवाई कर व्यापारियों को परेशान करते हैं। व्यापारी मनोज सिंघल ने बताया कि व्यापारी दीपावली के लिए सामान तैयार करा रहे हैं लेकिन छापामारी के चलते उनका समय बर्बाद होता है, इससे व्यापार पर असर पड़ता है। उल्लेखनीय है कि नगर और देहात में दीपावली के लिए बड़े स्तर पर मिठाई तैयार कराई जा रही हैं।

मिठाई की दुकानों पर छापामारी दौरान सैंपलिंग करती खाद्य विभाग की टीम

मिठाई की दुकानों पर छापामारी दौरान सैंपलिंग करती खाद्य विभाग की टीम- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed