फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five times death in april

कोरोना मार: अप्रैल माह में हुई पांच गुना मौते

Fri, 07 May 2021 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Five times death in april
अप्रैल में हुई पांच गुना मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी लोगों पर कहर बनकर गिर रही है। अप्रैल 2021 का मौत का आंकड़ा डराने वाला है। वर्ष 2020 के अप्रैल के मुकाबले इसमें पांच गुना अधिक लोगों की मौत हुई हैं।
कोविड-19 जिले में महामारी का रूप धारणा कर चुका है। बीमारों की संख्या बढ़ने और मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुरूआत में शहरी क्षेत्र में पांव पसारने के बाद बीमारी गांव-गांव फैल गई है। हालात यह है कि अप्रैल 2020 में शहर में 151 लोगों की मौत हुई थी, यह आंकड़ा अप्रैल 2021 में 750 यानी पांच गुना पार कर गया है। नदी घाट श्मशान समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि अप्रैल 2020 में श्मशान घाट में 44 शव आए थे। अप्रैल 2021 में इनकी संख्या 208 है।
विज्ञापन

नई मंडी श्मशान घाट समिति के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि अप्रैल 2020 में मंडी श्मशान घाट में 83 लोगों के शव आए थे। अप्रैल 2021 में यहां 253 मृतकों के शव आए हैं। जनकपुरी श्मशान समिति के अध्यक्ष बिजेंद्र पाल ने बताया कि यह श्मशान घाट जून माह में प्रारंभ हुआ है। इससे पहले इस क्षेत्र के शव भी नदी घाट और मंडी में ही जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल 2021 में श्मशान घाट में 90 शव आए हैं। गोरे गरीबा खालापार कब्रिस्तान के प्रबंधक नौशाद ने बताया कि अप्रैल 2020 में उनके कब्रिस्तान में 24 शव आए थे, इस बार अप्रैल में 112 आए हैं। इसके अलावा शहरी क्षेत्र से अप्रैल माह में 100 के लगभग शवों का शुक्रताल में गंगा घाट पर अंतिम संस्कार हुआ है। श्मशान घाटों और कब्रिस्तानों का आंकड़ा देखे तो लगभग पांच गुना मौतें बीते वर्ष के मुकाबले कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष के अप्रैल में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed