फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers sitting on railway tracks after panchayat in Deoband

देवबंद में पंचायत के बाद रेलवे ट्रेक पर जाकर बैठे किसान

Fri, 19 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on railway tracks after panchayat in Deoband
देवबंद में कृषि कानूनों के विरोध में रेलवे ट्रेक पर बैठकर धरना प्रदर्शन करते किसान - फोटो : DEVBAND
देवबंद में पंचायत के बाद रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान
विज्ञापन

देवबंद। तीनों कृषि कानून के विरोध और गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के बैनर तले किसानों ने पंचायत के बाद देवबंद स्टेशन पर जाकर धरना प्रदर्शन किया। बाद में प्रधानमंत्री को संबोधित 18 सूत्रीय ज्ञापन भेजा।
सहकारी गन्ना समिति में किसान पंचायत में समर्थन देने पहुंचे बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि देश का अन्नदाता कठिन दौर से गुजर रहा है। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान करीब तीन महीने से आंदोलित हैं। लेकिन सरकार हिटलरशाही रवैया अपना रही है। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ते कर्ज के कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। दोपहर करीब दो बजे किसान भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और ट्रेक पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। करीब 2.30 बजे एसडीएम राकेश कुमार सिंह व सीओ रजनीश उपाध्यक्ष धरनास्थल पर पहुंचे, जहां किसानों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। इस दौरान देवबंद रेलवे स्टेशन से कोई भी ट्रेन होकर नहीं गुजरी। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनों को पीछे ही रोक लिया गया।
विज्ञापन

भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे अधिकारी
देवबंद। किसानों के रेलवे ट्रेक जाम करने के चलते एडीएम (प्रशासन) एस.बी. सिंह, एसपी (देहात) अतुल शर्मा स्थानीय अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान जीआरपी, आरपीएफ, आरआरएफ समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed