{"_id":"652d9351f3cf06a28c0c09d9","slug":"farmers-should-not-burn-stubble-in-the-fields-dm-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-9642-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर - किसान खेतों में पराली न जलाएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर - किसान खेतों में पराली न जलाएं : डीएम
Tue, 17 Oct 2023 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
- फसल अवशेष प्रबंधन पर हुई बैठक, प्रचार वाहन को किया रवाना
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि किसान फसल अवशेष न जलाएं। उन्होंने किसानों को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई।
कलक्ट्रेट के लोकवाणी सभाकक्ष में फसल अवशेष पराली न जलाने को लेकर डीएम ने कंबाइन हार्वेस्टर के मालिकों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि कंबाइन हार्वेस्टर बिना सुपर स्टा मैनेजमेंट सिस्टम एसएमएस के न चलाया जाए। यदि जनपद में कोई भी कंबाइन हार्वेस्टर बिना सुपर स्टा मैनेजमेंट सिस्टम के चलता हुआ पाया जाता है तो उसको सीज करने किया जाएगा। कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के कृषकों को पराली एवं फसल अवशेष न जलाएं जाने के संबंध में जागरूक करते हुए फसल अवशेष एवं पराली जलाने की घटनाओं को रोकने संबंधित कार्रवाई की जाए।
बैठक में सीडीओ संदीप भागिया, उप कृषि निदेशक संतोष यादव, जिला कृषि अधिकारी सतेंद्र कुमार, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कपिल कुमार उपस्थित रहे।