फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fair begins in Shuktirtha, devotees start arriving...main bath on June 5

Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में मेला शुरू, पहुंचने लगे श्रद्धालु...पांच जून को मुख्य स्नान

Wed, 04 Jun 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Fair begins in Shuktirtha, devotees start arriving...main bath on June 5
फोटो समाचार
विज्ञापन

सवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। शुकतीर्थ में जिला पंचायत के तत्वावधान में आयोजित ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेला में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु कार व बसों में सवार होकर मेले में पहुंच रहे हैं। मुख्य स्नान पांच जून को होगा। अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया।
शुकतीर्थ में पुलिस ने मुख्य मार्गों पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरियर पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशबंधु, एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा, एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह, एसडीएम जयेन्द्र सिंह ने मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि ज्येष्ठ गंगा दशहरा स्नान मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सफाई व्यवस्था को लेकर नगरी में अनेक कर्मचारी जुटे हुए हैं। नगर पंचायत भोकरहेड़ी, जानसठ, मीरापुर आदि का सहयोग लिया जा रहा है। सीओ भोपा डॉ. रविशंकर मिश्रा ने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, नायब तहसीलदार ब्रजेश सिंह, राजस्व निरीक्षक सुनील शर्मा, श्री गंगा सेवा समिति के महामंत्री डॉ. महकार सिंह, मैनेजर देंवेंद्र आर्य, सुरेंद्र सिंह, लेखपाल प्रवीण कुमार मौजूद रहे।

----


मीना बाजार में सजने लगी हैं दुकानें
मोरना। शुकतीर्थ मेले में मीना बाजार महिलाओं व बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है, जिसमें महिलाएं व बच्चे जमकर खरीदारी करते हैं। चाट, आइसक्रीम व फास्ट फूड का आनंद लेते हैं। मीना बाजार में दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed