फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Encroachment removed from Bhagat Singh Road

भगतसिंह रोड से हटवाया अतिक्रमण, सामान जब्त किया

Mon, 29 Oct 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 29 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Bhagat Singh Road
अतिक्रमण हटवाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
 त्योहारी सीजन में बाजारों में उमड़ रही भीड़ के साथ ही छेड़छाड़ की आए दिन हो रही घटनाओं के मद्देनजर सोमवार को पुलिस-प्रशासन व नगरपालिका के संयुक्त अभियान में भगतसिंह रोड पर सख्ती से अतिक्रमण हटवाया गया। शिवचौक से गुदड़ी बाजार होते हुए हनुमान चौक तक न केवल अतिक्रमण हटवाया गया, बल्कि अस्थायी दुकानदारों का सामान भी जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


दीपावली में महज एक हफ्ते का समय शेष रहने के साथ ही शहर के अतिव्यस्त व प्रमुख मार्केट भगतसिंह रोड पर खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ने लगी है। बाजार में उमड़ती भीड़ के साथ ही असामाजिक तत्व भी सक्रिय होने लगे हैं, जिसकी बड़ी वजह कहीं न कहीं मार्केट में सड़क किनारे लगने वाली अस्थायी दुकानें (फड़) भी बनती हैं। पिछले एक सप्ताह में लगातार दो दिन इन फड़ों पर महिलाओं से हुई छेड़छाड़ की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन अब इसे लेकर गंभीर हो गया है।
विज्ञापन


इसी के तहत सोमवार को भगत सिंह रोड पर पुलिस-प्रशासन व नगरपालिका के संयुक्त अभियान में सख्ती से अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान न केवल दुकानों के बाहर रखे जाने वाले सामान के साथ ही दुकानों के ऊपर निकाले गए अस्थायी छज्जे, होर्डिंग्स व सामान को भी हटवाया गया। वहीं, दुकानों के किनारे लगने वाली अस्थायी दुकानों (फड़) को भी सख्ती से हटवाते हुए इन पर लगे जूते-चप्पल व अन्य सामान को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सख्ती से आगे भी कार्रवाई जारी रहने की चेतावनी दी गई। इस दौरान एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट व कार्यवाहक नगरपालिका ईओ अतुल कुमार, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, एसएसआई शहर कोतवाली समयपाल अत्री और एसआई नेत्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।


पटाखे विक्रेताओं के यहां छापे
मुजफ्फरनगर। अतिक्रमण हटवाने के साथ ही एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट ने भगत सिंह रोड और हनुमान चौक पर स्थित पटाखे के थोक विक्रेताओं के यहां भी छापे मारे और स्टॉक चेक किया। उन्होंने बिक्री संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed