{"_id":"66ba6b9eca7c655a7906a6d4","slug":"electricity-corporations-raids-in-homes-at-night-should-be-stopped-deepak-som-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-127932-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को घरों में विद्युत निगम की छापेमारी बंद हो : दीपक सोम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को घरों में विद्युत निगम की छापेमारी बंद हो : दीपक सोम
Tue, 13 Aug 2024 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
तितावी। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक सोम ने कहा रात को 11 बजे से सुबह छह बजे के बीच चेकिंग के नाम निगम की छापेमारी बंद की जाए। जागाहेड़ी टोल से मुजफ्फरनगर की ओर अधूरी सड़क पूरी की जाए। टोल से 20 किमी तक जद में आने तमाम गांवों के वाहनों का नियमानुसार टोल फ्री हो।
सोमवार को डाक बंगले पर आयोजित संगठन की पंचायत में वक्ताओं ने अनेक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। किसान नेता दीपक सोम ने कहा गांवों में विद्युत निगम की विजिलेंस टीम का शोषण बंद हों। चूंकि रात बारह बजे से सुबह 6 बजे के बीच छापेमारी से ग्रामीणों में दहशत रहती है। अचानक घरों में कर्मचारियों के घरों में घुसने से माताएं बहनों घराें में असहाय महसूस करती है। इस पर तत्काल अंकुश लगाया जाए।
नलकूपों की फ्री बिजली के आदेशों के बावजूद किसानों पर बिल भेजे जा रहे हैं। यह नाइंसाफी है। बिजली घरों पर तैनात संविदा कर्मियों को 6 महीने में क्षेत्र में बदलाव करने से पारदर्शिता बनेगी। हाईवे पर धनसैनी-नसीरपुर पुलिया का चौड़ीकरण किया जाए। ताकि गन्ना किसानों की लगभग एक दर्जन गांव कुल्हेडी, लड़वा, महाबलीपुर,और अमीरनगर आदि गांव के किसानों को लाभ हों और हादसों पर अंकुश लगे।