फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Effigy burnt of Trinamool Congress MP Kalyan Banerjee in Muzaffarnagar and angry among people of Jat society

UP: तृणमूल कांग्रेस के सांसद का पुतला फूंका, उपराष्ट्रपति की नकल उतारने पर जाट समाज के लोगों में नाराजगी

Wed, 20 Dec 2023 08:58 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Dec 2023 08:58 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारने के मामले में तृणमूल कांग्रेस के सांसद का पुतला फूंका गया। उपराष्ट्रपति की नकल उतारने पर जाट समाज के लोगों में नाराजगी है।

विज्ञापन
Effigy burnt of Trinamool Congress MP Kalyan Banerjee in Muzaffarnagar and angry among people of Jat society
सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारने के मामले में विभिन्न राजनीतिक दलों और जाट समाज के लोगों ने नाराजगी जाहिर की। सैनिक कॉलोनी में तृणमूल कांग्रेस के सांसद का पुतला फूंका गया। वहीं, कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा के विरोध का एलान किया गया। तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ पर टिप्पणी से नाराज लोगों ने रोष जताया। 

विज्ञापन


शहर की सैनिक कॉलोनी में जाट समाज के अमित धर्मा ने कहा कि यह कृत्य उपराष्ट्रपति के पद का अपमान है। रणतेश चौधरी, युवा अभिषेक मलिक ने कहा कि अगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी माफी नहीं मांगते हैं तो कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा को भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

किसान बिरादरी का अपमान : मलिक
भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारना शर्मनाक कार्य है। ये लोग एक तरह से नकल उतारकर किसान प्रष्ठभूमि से आए उपराष्ट्रपति का अपमान कर रहे थे। यह घटना शर्मनाक है, हास्यास्पद और अस्वीकार्य है।

विज्ञापन

पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने कहा कि नकल उतारना और कुछ के द्वारा वीडियो शूट करना शर्मनाक घटना है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन

रालोद ने भी कहा, गलत किया
रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान और पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि उपराष्ट्रपति का पद गरिमामयी है। इस तरह की हरकत नहीं की जानी चाहिए। देश में स्वच्छ राजनीति को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर

ऐसी हरकतें करना ठीक नहीं : बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि इस तरह की हरकत को लोकतंत्र में जायज नहीं ठहराया जा सकता। पदों की गरिमा को बरकरार रखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Meerut: पति ने सुहागरात की वीडियो की वायरल, देवर ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस पर भी लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed