{"_id":"6aca2570586daa025f04c38a","slug":"deepali-won-gold-and-shahnawaz-secured-silver-in-wrestling-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1015-182786-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कुश्ती में दीपाली ने जीता स्वर्ण और शाहनवाज को मिला रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कुश्ती में दीपाली ने जीता स्वर्ण और शाहनवाज को मिला रजत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। सहारनपुर में आयोजित अंतरमहाविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में कस्बे के राजकीय महाविद्यालय की छात्रा दीपाली ने स्वर्ण और शाहनवाज ने रजत पदक हासिल किया है । दोनों पहलवानों के पदक जीतने पर महाविद्यालय में सम्मानित किया गया।
कस्बे के राजकीय महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर व खेल प्रभारी आदित्य कुमार ने बताया कि मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में शुक्रवार को मुन्ना लाल गर्ल्स डिग्री कॉलेज सहारनपुर में अंतरमहाविद्यालय कुश्ती चैंपियनशिप आयोजित की गई।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा दीपाली ने 62 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण व बीए तृतीय वर्ष के छात्र मोहम्मद शाहनवाज ने 65 किग्रा भार वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार व कार्यरत प्राध्यापकों ने दोनों पहलवानों को सम्मानित किया। इसके अलावा विश्वविद्यालय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्रा सानिया को भी सम्मानित किया गया ।
इस दौरान अमरनायक स्पोर्ट्स एकेडमी के कुश्ती कोच प्रवीण कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संतोष रानी, अरविंद कुमार, आशु प्रजापति, धीरज कुमार और राहुल कुमार मौजूद रहे।