फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The young man who killed uncle

जमीन के विवाद में युवक ने चाचा को मार डाला

Mon, 16 May 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 16 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
The young man who killed uncle
क्राइम - फोटो : crime logo
थाना क्षेत्र के तल्हेड़ी रोड पर रविवार देर रात घर पर मौजूद एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भतीजे और उसके साथी ने ही वारदात को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या का कारण परिवार में ही जमीन से जुड़ा विवाद माना जा रहा है। घटना के बाद थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तल्हेड़ी रोड निवासी 45 वर्षीय मुकीम रविवार को मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद घर लौटा था। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े दस बजे दो युवक पैदल ही तमंचे के साथ पहुुंचे और घर पहुंचकर मुकीम को गोली मार दी। वारदात के बाद दोनों पैदल ही वहां से फरार हो गए। गोली लगने से घायल होने पर मुकीम को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों युवकों में एक मुकीम का ही भतीजा आस मोहम्मद उर्फ काला और उसका एक साथी अकबर बताया गया है।
विज्ञापन


पता चला है मुकीम और आस मोहम्मद पक्ष के लोगों में पहले भी जमीन को लेकर कई बार विवाद हो चुके हैं। अब यह विवाद काफी तनातनी तक पहुंच चुका था। इस घटना के बारे में पूछने पर थाना बुढाना प्रभारी अरुण त्यागी ने कहा कि अभी तो वारदात के कारणों की पड़ताल की जा रही है। शुरूआती तौर पर जमीन से जुड़े विवाद की ही बात सामने आई है। मुकीम को गोली मारने वाले आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। उनके पकड़ में आने के बाद ही घटना के लिए जिम्मेदार हालात स्पष्ट रूप से सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed