फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student attacked with a country-made pistol and sticks in Mawana; critically injured.

Meerut News: मवाना में छात्र पर तमंचे-लाठी से हमला, गंभीर घायल

Thu, 08 Oct 2026 08:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Student attacked with a country-made pistol and sticks in Mawana; critically injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। फलावदा रोड पर एक कॉलेज के पास गांव खेड़ी मनिहार निवासी समीर पर दर्जनों युवकों ने हमला किया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। छात्र के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

शौकीन ने थाना में दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र समीर मोटर साइकिल से मवाना कीवी लेने आया था। वापस लौटते समय उसके साथ उसके दो सहपाठी फरदीन और शुभ भी साथ थे। जाट कॉलेज से आगे बढ़ते ही गांव मुबारिकपुर निवासी एक युवक और 9-10 अज्ञात युवकों ने उन्हें रोका। आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की, तमंचे की बट से समीर के सिर पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायल समीर को सीएचसी में भर्ती कराया, उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed