फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth dies under suspicious circumstances near Garhi Harsaru village.

Gurugram News: गढ़ी हरसरू गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Thu, 08 Oct 2026 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances near Garhi Harsaru village.
-सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला शव, अभी पहचान नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-93 चौकी क्षेत्र के गढ़ी हरसरू गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव लहूलुहान हालत में सड़क किनारे मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्राथमिक जांच में युवक की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से होने की आशंका है। मृतक की अभी पुख्ता पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
पुलिस के अनुसार जांच के दौरान युवक की जेब से दो आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मिले हैं। दोनों आधार कार्ड पर अलग-अलग नाम दर्ज होने के कारण मृतक की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी। दस्तावेजों और मिले मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने पुणे में परिवार वालों से संपर्क किया है। परिजनों के गुरुग्राम पहुंचने के बाद ही मृतक की पहचान की पुष्टि हो सकेगी। इसके बाद उनके बयान के आधार पर प्राथमिकी और पोस्टमार्टम संबंधी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस-
जांच अधिकारी बालसिंह ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। संभावना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और उसकी मौत हो गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed