{"_id":"6ac7a2b3a015ccbe48066bec","slug":"accused-arrested-in-vehicle-robbery-case-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155132-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: वाहन लूट के मामले में पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: वाहन लूट के मामले में पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, तीन आरोपी पहले जा चुके जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूटने के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि 24 सितंबर को आनेकी हेतमपुर निवासी पंकज कुमार ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर बताया था कि रानीपुर रो नदी के पास चार अज्ञात युवकों ने तमंचे के बल पर उसकी पल्सर बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों दीपक, आकाश उर्फ पहाड़ी और सुशांत झड़ियाल उर्फ लक्की को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, चौथा आरोपी आदित्य वशिष्ठ उर्फ पंडित (21) निवासी औरंगाबाद फरार चल रहा था।
एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। सिडकुल पुलिस और सीआईयू की टीम उसकी तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर औरंगाबाद से डालूवाला मजबता की ओर जाने वाले रास्ते पर पुल के पास से आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने लूट की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।